/young-bharat-news/media/media_files/2025/10/29/29-a3-2025-10-29-12-13-41.png)
हाईवे पर फैली मछलियां। Photograph: (सोशल मीडिया)
कानपुर, वाईबीएन संवाददाता। चौबेपुर के मरियानी गांव के पास हाईवे पर उस समय मछली लूटने की होड़ मच गई, जब बुधवार की सुबह मछलियों से भरा एक पिकअप वाहन पलट गया। गांव वालों में मछली लूटने की होड़ मचने के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। इसके चलते हाईवे पर एक तरफ का यातायात कुछ देर के लिए ठप हो गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने पिकअप वाहन को हटवाकर यातायात व्यवस्था बहाल करवाई।
कन्नौज से बिक्री के लिए कानपुर लाई जा रही थीं मछलियां
मिली जानकारी के अनुसार कन्नौज से पिकअप वाहन में अंदर पानी की ट्रे में रखकर मछलियां कानपुर ब्रिकी के लिए ले जाई जा रही थीं। बुधवार सुबह करीब सात बजे मरियानी गांव के पास हाईवे पर पिकअप वाहन के पलटने से मछलियां सड़क पर फैल गई। यह देखकर गांव वालों ने हाईवे पर फैली मछलियां बटोरना शुरू कर दिया। इसके बाद तो मानो मछली लूटने की होड़ मच गई। इसके चलते हाईवे पर एक तरफ का यातायात पूरी तरह से बाधित हो गया। बाद में पुलिस के पहुंचने पर गांव के लोग हटे। पुलिस ने पिकअप वाहन को हटवा कर यातायात व्यवस्था बहाल करवाई।
थाना प्रभारी आशीष चौबे ने बताया कि हादसे में पिकअप वाहन में भरी मछलियां सड़क पर फैल गई थीं। कुछ गांव वाले मछलियां उठा ले गए है। अब स्थिति सामान्य है।
Kanpur News | Kanpur News in Hindi | kanpur news today | kkanpur news today in hindi | Latest Kanpur News in Hindi | accident
/young-bharat-news/media/agency_attachments/2024/12/20/2024-12-20t064021612z-ybn-logo-young-bharat.jpeg)
Follow Us