Advertisment

Kanpur News: महिला आयोग की सदस्य ने किया थाने का निरीक्षण, पुलिस विभाग ने जताई आपत्ति, जारी किया नोटिस

राज्य महिला आयोग की सदस्य अनीता गुप्ता ने 22 नवंबर 2025 को थाना बर्रा, कमिश्नरेट कानपुर नगर का निरीक्षण किया था। इस पर पुलिस विभाग ने आपत्ति जताते हुए इसे नियमों के खिलाफ बताया है। साथ ही उनको इस बारे में एक नोटिस भी भेजा गया है।

author-image
Vivek Srivastav
26 b8 (2)

प्रतीकात्‍मक Photograph: (सोशल मीडिया)

कानपुर, वाईबीएन संवाददाता। कानपुर में एक बड़ा प्रशासन‍िक टकराव का मामला सामने आया है। दरअसल, राज्‍य महिला आयोग की सदस्‍य द्वारा एक पुलिस थाने का निरीक्षण करना पुलिस विभाग को रास नहीं आया है। पुलिस विभाग की ओर से इस मामले में संबंधित सदस्‍य को भविष्‍य में ऐसा न करने के लिए कहा गया है। हालांकि यह मामला यहां शांत होते दिख नहीं रहा है, माना जा रहा है कि संबंधित सदस्‍य भी इस नोटिस का जवाब देने से पीछे नहीं हटेंगी।

जानें पूरा मामला

राज्य महिला आयोग की सदस्य अनीता गुप्ता ने 22 नवंबर 2025 को थाना बर्रा, कमिश्नरेट कानपुर नगर का निरीक्षण किया था। इस पर पुलिस विभाग ने आपत्ति जताते हुए इसे नियमों के खिलाफ बताया है। साथ ही उनको इस बारे में एक नोटिस भी भेजा गया है। पुलिस विभाग ने स्पष्ट कहा है कि वर्तमान कानूनी प्रावधानों और निर्धारित अधिकार क्षेत्र के अनुसार आयोग के सदस्यों को सीधे तौर पर पुलिस थानों का निरीक्षण करने का अधिकार प्राप्त नहीं है।

क्‍या कहा गया है नोटिस में

पुलिस विभाग की ओर से जारी नोटिस में कहा गया है कि इस तरह के निरीक्षणों से दैनिक पुलिस कार्य बाधित होता है, जिससे जनता को उपलब्ध कराई जाने वाली आवश्यक सेवाएं और आपातकालीन दायित्व प्रभावित होते हैं। इससे पुलिस व्यवस्था की निरंतरता में भी रुकावट आती है। नोटिस में साफ कहा गया है कि महिला आयोग के सदस्य पुलिस विभाग के कार्य, व्यवस्थाओं और आंतरिक प्रक्रियाओं से जुड़े निरीक्षण करने के अधिकार क्षेत्र में शामिल नहीं हैं। विभाग ने आग्रह किया है कि भविष्य में ऐसे निरीक्षणों से बचा जाए, ताकि पुलिस प्रशासन अपनी संवैधानिक और प्रशासनिक जिम्मेदारियों को बिना बाधा के पूरा कर सके। पुलिस विभाग ने यह भी कहा है कि सभी अधिकारी अपने प्राप्त अधिकारों और शक्तियों के दायरे में ही कार्य करें, ताकि प्रशासनिक व्यवस्था सुचारू रूप से चल सके।

यह भी पढ़ें : Kanpur News: जयमाल से पहले दुल्हन ने इंजीनियर दूल्हे को कहा 'पागल', हंगामे के बीच बिना दुल्हन के लौटी बारात

Advertisment

यह भी पढ़ें : Kanpur News: अखिलेश दुबे के पार्क की जमीन आवंटन मामले में जांच के लिए कमेटी बनी

यह भी पढ़ें :Kanpur News: मक्का बेचने के नाम पर 1.12 करोड़ की धोखाधड़ी, पति-पत्‍नी समेत तीन पर केस

Kanpur News in Hindi | kanpur news today | kkanpur news today in hindi | Latest Kanpur News in Hindi | Kanpur Police News | Kanpur Police | up police 

Advertisment
Kanpur News up police kanpur news today Kanpur News in Hindi Latest Kanpur News in Hindi kkanpur news today in hindi Kanpur Police Kanpur Police News
Advertisment
Advertisment