Advertisment

Mahashivratri की तैयारी में जुटीं  Adah Sharma, मां से सीखा महेश्वर सूत्र

अभिनेत्री अदा शर्मा भगवान शिव की भक्त हैं। भक्ति भाव से भरे पोस्ट वह सोशल मीडिया पर अक्सर शेयर करती रहती हैं। उन्होंने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह महाशिवरात्रि के लिए अपनी मां से महेश्वर सूत्र सीखती और उसका अभ्यास करती नजर आईं।  

author-image
Ranjana Sharma
ADA SHARMA
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

lifestyle: अभिनेत्री अदा शर्मा भगवान शिव की भक्त हैं। भक्ति भाव से भरे पोस्ट वह सोशल मीडिया पर अक्सर शेयर करती रहती हैं। उन्होंने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह महाशिवरात्रि के लिए अपनी मां से महेश्वर सूत्र सीखती और उसका अभ्यास करती नजर आईं।  

यह भी पढ़ें : Mahashivratri पर चाहते हैं शिव की कृपा तो, भूल कर भी Shivalinga पर न चढ़ाए ये चीजें

आप भी मेरे साथ सीखो महेश्वर सूत्र

महाशिवरात्रि में अब बस एक दिन बाकी है। इस मौके पर अभिनेत्री अदा शर्मा ने भगवान शिव से जुड़ा मंत्र महेश्वर सूत्र सीखते हुए अपना एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया। शेयर किए गए वीडियो में अदा अपने फॉलोअर्स को प्राचीन मंत्र सीखने के लिए आमंत्रित करती नजर आईं। मां के साथ वीडियो शेयर करते हुए अदा ने कैप्शन में लिखा, “महाशिवरात्रि के लिए आप भी मेरे साथ सीखो महेश्वर सूत्र। अपनी बुद्धि को तेज करो और फोकस और एकाग्रता बढ़ाओ।”

यह भी पढ़ें : Mahashivratri पर ऐसे करें व्रत और पूजा, भगवान श‍िव प्रसन्‍न होकर करेंगे व‍िशेष कृपा

भगवान शिव के डमरू की 14 ध्वनियां हैं

Advertisment

अभिनेत्री ने पोस्ट में आगे बताया कि ये मंत्र भगवान शिव के डमरू की 14 ध्वनियां हैं, जो ऋषि पाणिनि ने तब सुनी थी, जब वे भगवान शिव को आनंद तांडव करते हुए देख रहे थे। महेश्वर सूत्र 14 छंदों का एक संग्रह है, जो संस्कृत वर्णमाला की संरचना करता है। इन सूत्रों को शिव सूत्र, प्रत्याहार और वर्ण संयम भी कहा जाता है। इस गहन मंत्र के बारे में कहा जाता है कि यह मानसिक स्पष्टता, ध्यान और एकाग्रता को बढ़ाता है, जिससे व्यक्ति का मन दिव्य ऊर्जा के साथ जुड़ जाता है। इस साल 26 फरवरी को महाशिवरात्रि मनाई जाएगी।

यह भी पढ़ें : Maha Kumbh में अदा शर्मा करेंगी शिव तांडव स्त्रोतम, भक्ति भाव का बनेगा माहौल

ऐसे लड़के पसंद हैं अदा शर्मा को

इससे पहले अदा ने वैलेंटाइन डे पर एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें उन्होंने खुलासा किया था कि उन्हें कैसे लड़के पसंद नहीं आते। अदा ने कहा कि "मुझे लगता है कि एक आदमी में सबसे आकर्षक गुण यह है कि वह अपना फोन कम चलाए और वर्तमान में मौजूद रहे। मुझे अच्छे संस्कारी लड़के पसंद हैं। अगर वह मेरे चुटकुलों पर हंसता है, तो वह रिश्ते में खुश रहेगा!"

इस फिल्म में जल्द आएंगी नजर

Advertisment

वर्कफ्रंट की बात करें तो अदा शर्मा जल्द ही महेश भट्ट की अपकमिंग फिल्म ‘तुमको मेरी कसम’ में अनुपम खेर, ईशा देओल और इश्वाक सिंह के साथ नजर आएंगी। फिल्म 21 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

Advertisment
Advertisment