/young-bharat-news/media/media_files/2025/10/09/karwachauth-2025-10-09-16-41-53.jpg)
KarwaChauth Photograph: (ians)
मुंबई। इस साल करवा चौथ पर कई मशहूर हस्तियों की नवविवाहित पत्नियां पहली बार व्रत रखेंगी। ये सभी अपने-अपने पतियों की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना करेंगी। सोशल मीडिया पर इन सितारों की करवा चौथ तैयारियों और पारंपरिक लुक्स की झलकियां देखने को मिल रही हैं। फैंस भी बेसब्री से उनके फेस्टिव लुक का इंतजार कर रहे हैं। पहली बार व्रत रखने का ये मौका इन स्टार जोड़ों के लिए खास बनने वाला है।
करवा चौथ पूरे देश में शुक्रवार को मनाया जाएगा। त्योहार को लेकर मॉल से लेकर बाजार तक गुलजार हैं। खरीदारी को लेकर महिलाओं का उत्साह देखने को मिल रहा है। यह उत्साह टीवी, बॉलीवुड, म्यूजिक इंडस्ट्री और सोशल मीडिया से जुड़ी उन नवविवाहितों में भी देखा जा रहा है, जिनका पहला करवा चौथ है।
आइए जानते हैं उन मशहूर हस्तियों की दुल्हनों के बारे में जो इस साल पहली बार करवा चौथ का व्रत रखेंगी।
अविका गौर और मिलिंद चंदवानी:
'बालिका वधू' फेम अभिनेत्री अविका गौर का भी यह पहला करवा चौथ होगा। अविका ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड मिलिंद चंदवानी से हाल ही में कलर्स टीवी के शो 'पति-पत्नी और पंगा' में शादी की।
दर्शन रावल और धारल सुरेलिया:
पॉपुलर सिंगर दर्शन रावल की पत्नी धारल सुरेलिया इस बार अपना पहला करवा चौथ मनाएंगी। इस जोड़े ने 18 जनवरी 2025 को परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी रचाई थी।
प्राजक्ता कोली और वृषांक खनाल:
यूट्यूबर और अभिनेत्री प्राजक्ता कोली, जिन्हें 'मोस्टली साने' के नाम से जाना जाता है, वह भी पहली बार करवा चौथ का व्रत रखेंगी। प्राजक्ता ने फरवरी 2025 में अपने लॉन्गटाइम बॉयफ्रेंड वृषांक खनाल के साथ सात फेरे लिए थे।
प्रतीक स्मीता और प्रिया बनर्जी:
अभिनेता प्रतीक स्मीता की दूसरी पत्नी और अभिनेत्री प्रिया बनर्जी भी इस बार पहला करवा चौथ मनाएंगी। इस जोड़े ने 14 फरवरी 2025 को वैलेंटाइन डे के मौके पर निजी समारोह में शादी की थी।
अनुव जैन और हृदि नारंग:
पॉपुलर सिंगर अनुव जैन ने भी 14 फरवरी 2025 को अपनी गर्लफ्रेंड हृदि नारंग के साथ शादी की। हृदि इस बार पहली बार करवा चौथ का व्रत रखेंगी।
देव जोशी और आरती:
'बालवीर' फेम अभिनेता देव जोशी की पत्नी भी इस साल पहला करवा चौथ मनाएंगी। इस जोड़े ने 25 फरवरी 2025 को नेपाल में शादी रचाई थी।
आदर जैन और अलेखा आडवाणी:
अभिनेता आदर जैन की पत्नी अलेखा आडवाणी भी इस साल पहली बार यह व्रत रखेंगी। इस जोड़े ने जनवरी 2025 में शादी की थी। उनका यह पहला करवा चौथ उनके रिश्ते में नई मिठास लाएगा।
ये सभी दुल्हनें अपने पहले करवा चौथ को खास अंदाज में मनाने की तैयारी में हैं। फैंस भी सोशल मीडिया पर इन जोड़ियों की तस्वीरें और अपडेट्स का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
(इनपुट-आईएएनएस)