Advertisment

Celina Jaitly ने शेयर की ऑस्ट्रिया के 'डिर्नडल' पोशाक में तस्वीर, मजाकिया अंदाज में पूछा सवाल

अभिनेत्री सेलिना जेटली ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर ऑस्ट्रिया की पारंपरिक पोशाक डिर्नडल के प्रति अपने प्रेम की झलक दिखाई। इंस्टाग्राम पर डिर्नडल पोशाक पहने अपनी तस्वीर पोस्ट की और इसके सांस्कृतिक महत्व को बताया। 

author-image
Mukesh Pandit
Celina Jaitly
Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

अभिनेत्री सेलिना जेटली ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर ऑस्ट्रिया की पारंपरिक पोशाक डिर्नडल के प्रति अपने प्रेम की झलक दिखाई। इसके साथ ही उन्होंने मजाकिया अंदाज में एक सवाल भी पूछा।'नो एंट्री' और 'गोलमाल रिटर्न्स' जैसी फिल्मों में काम कर चुकीं अभिनेत्री सेलिना जेटली ने इंस्टाग्राम पर डिर्नडल पोशाक पहने अपनी तस्वीर पोस्ट की और इसके सांस्कृतिक महत्व को बताया। 

Advertisment

महिलाओं की पारंपरिक पोशाक

उन्होंने लिखा कि डिर्नडल ऑस्ट्रिया, खासकर अल्पाइन क्षेत्रों में महिलाओं की पारंपरिक पोशाक है। यह पोशाक ऑस्ट्रिया की संस्कृति का प्रतीक है और कई त्योहारों व स्थानीय मेलों में इसे पहना जाता है।

सेलिना ने डिर्नडल को इतिहास और सुंदरता का मिश्रण बताया। इसकी फिटेड बॉडी, लहराती स्कर्ट और आकर्षक एप्रन ऑस्ट्रियाई संस्कृति की गरिमा को दिखाती हैं। हालांकि, उन्होंने मजाक में कहा कि ऑस्ट्रिया में सितंबर से जून तक इतनी ठंड रहती है कि वे केवल जुलाई और अगस्त में ही इसे पहन पाती हैं और तब भी जैकेट साथ रखना पड़ता है।

Advertisment

डिर्नडल ऑस्ट्रिया में महिलाओं का एक पारंपरिक परिधान

उन्होंने कैप्शन में लिखा, "डिर्नडल ऑस्ट्रिया में महिलाओं का एक पारंपरिक परिधान है, खासकर अल्पाइन क्षेत्रों में। इसकी जड़ें 19वीं सदी से हैं, जिसे मूल रूप से ग्रामीण महिलाएं पहनती थीं। आज, डिर्नडल को इतिहास और विरासत के एक खूबसूरत मिश्रण के रूप में देखा जाता है, जिसे ऑक्टोबर-फेस्ट और स्थानीय मेलों जैसे त्योहारों पर गर्व से पहना जाता है। अपनी फिटेड स्कर्ट और आकर्षक एप्रन के साथ, डिर्नडल ऑस्ट्रियाई संस्कृति और शालीनता को दिखाता है।"

 मुझे ऑस्ट्रिया से प्यार है

Advertisment

अभिनेत्री ने आगे लिखा, "डिर्नडल! मुझे ऑस्ट्रिया से प्यार है, लेकिन क्या यह पोशाक थोड़ा गर्म हो सकता है? ऑस्ट्रिया में रहती हूं, जहां सितंबर से जून के अंत तक बहुत ठंड होती है, मैं व्यक्तिगत रूप से केवल जुलाई और अगस्त में ही हल्के डिर्नडल पहनने का आनंद ले पाती हूं... इसे एक गर्म जैकेट के साथ पहन पाती हूं।"

सेलिना 2010 से अपने पति पीटर हाग और तीन बेटों के साथ ऑस्ट्रिया में रह रही हैं। वह अक्सर ऑस्ट्रिया की खूबसूरत झलक सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। इससे पहले अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर नदी के किनारे ध्यान करती फोटो शेयर की थी। 43 की उम्र में भी फिट अभिनेत्री ने बताया कि नदी के पास ध्यान और प्राणायाम करना बेहद फायदेमंद है। bollywood news | bollywood updates | bollywood updates news | latest Bollywood news | top bollywood movies | Celina Jaitly 

 

bollywood news bollywood updates bollywood updates news top bollywood movies latest Bollywood news Celina Jaitly
Advertisment
Advertisment