Advertisment

Coconut Oil On Empty Stomach: एक चम्मच नारियल का तेल कर सकता है कमाल, जानिए इससे शरीर में होने वाले ये 5 बदलाव

Coconut Oil On Empty Stomach: आमतौर पर नारियल तेल को कई तरह से उपयोग में लाया जाता है, लेकिन क्या आपको पता है नारियल तेल को अगर सुबह खाली पेट सेवन पीने से सेहत को ढेरों लाभ प्राप्त हो सकते हैं।

author-image
Pooja Attri
Coconut Oil

Coconut Oil Photograph: (Google)

नई दिल्ली, वाईबीएन नेटवर्क।

Coconut Oil On Empty Stomach: सदियों से नारियल का तेल सेहत से लेकर बालों और स्किन के लिए एक घरेलू उपचार के तौर पर इस्तेमाल किया जाता रहा है। इसमें हेल्दी फैट्स, मिनरल्स, विटामिन्स और कई एंटीऑक्सीडेंट्स मौजूद होते हैं जो इसे एक गुणकारी फूड बनाते हैं। आमतौर पर नारियल तेल को कई तरह से उपयोग में लाया जाता है, लेकिन क्या आपको पता है नारियल तेल (Coconut Oil Health Benefits) को अगर सुबह खाली पेट सेवन पीने से वजन घटाने से लेकर इम्युनिटी को बढ़ाने में मदद मिलती है। इसके अलावा इससे शरीर एनर्जेटिक और डाइजेशन भी हेल्दी बना रहता है। ऐसे में आइए जानते हैं क्या होगा अगर 1 महीने तक रोजाना सुबह कोकोनट ऑयल पीया जाए।   

दिनभर रहेंगे एनर्जेटिक

कोकोनट ऑयल में मीडियम चेन ट्राइग्लिसराइड्स (एमसीटी)  गुण शरीर को एनर्जी देने का काम करते हैं। ऐसे में अगर आप रोजाना सुबह खाली पेट 1 चम्मच नारियल तेल का सेवन करते हैं तो आप दिनभर पर्याप्त एनर्जी से भरा महसूस करेंगे।  

यह भी पढ़ें: Onion For Weight Loss: प्याज खाकर भी घटाया जा सकता है वजन, बस जान लीजिए इसे खाने का सही तरीका

वजन घटाने में उपयोगी

अगर आप बढ़ते वजन को कंट्रोल करना चाहते हैं तो रोजाना सुबह खाली पेट 1 चम्मच नारियल का तेल आपके लिए बेस्ट ऑप्शन साबित हो सकता है। इससे शरीर में जमा हुआ एक्स्ट्रा फैट तेजी से बर्न होने लगता है, साथ ही इससे मेटाबॉलिज्म को भी बढ़ाने में मदद मिलती है। कोकोनट ऑयल भूख को भी कंट्रोल करने में मददगार होता है, जिससे ओवरईटिंग से बचा जा सकता है।

डाइजेशन को बेहतर रखे

Advertisment

कोकोनट ऑयल एंटी-बैक्टीरियल गुणों से भरपूर होता है, जिससे शरीर को हानिकारक बैक्टीरिया से लड़ने में मदद मिलती है जो आंत को हेल्दी बनाए रखता है। अगर आप रोजाना सुबह खाली पेट 1 चम्मच नारियल तेल का सेवन करते हैं तो इससे पाचन क्रिया को बेहतर बनाने में मदद मिलती है, जिससे गैस, एसिडिटी, सूजन और कब्ज जैसी पेट से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद मिलती है।   

यह भी पढ़ें:Makhana in diabetes: डायबिटीज में कहीं मखाना बढ़ा तो नहीं देगा शुगर लेवल? यहां मिलेगा हर सवाल का जवाब

दिल को सेहतमंद बनाए

अगर आप दिल को सेहतमंद बनाए रखना चाहते हैं तो रोजाना नियमित तौर पर सुबह खाली पेट 1 चम्मच कोकोनट ऑयल का सेवन करें। इससे शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल (LDL) के स्तर को कम करने के साथ ही गुड कोलेस्ट्रॉल (HDL) के स्तर को बढ़ाने में मदद मिलती है, जिससे दिल से जुड़ी बीमारियों के जोखिम को कम किया जा सकता है।

Advertisment

यह भी पढ़ें:Gud Adrak Khane ke Fayde: अदरक और गुड़ को एक साथ खाने से मिलते हैं 5 ऐसे गजब के फायदे, पढ़कर नहीं होगा यकीन

इम्युनिटी को बढ़ाए

अगर आप एक महीने तक रोजाना सुबह खाली पेट 1 चम्मच कोकोनट ऑयल का सेवन करते हैं तो इससे इम्युनिटी को मजबूत बनाने में मदद मिलती है। नारियल के तेल में मौजूद एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-वायरल और एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर को वायरस और हानिकारक बैक्टीरिया से बचाने का काम करते हैं। 

नारियल का तेल खाली पेट कैसे पिएं?

हमेशा सुबह खाली पेट पीने के लिए वर्जिन या कोल्ड प्रेस्ड नारियल तेल का चुनाव ही करें। अगर आपको सीधे तौर पर तेल को पीने में दिक्कत महसूस हो रही है तो इसे 1 गिलास गुनगुने पानी में मिलाकर सेवन किया जा सकता है।

Advertisment

यह भी पढ़ें:Cinnamon water Benefits: सर्दियों में रोजाना दालचीनी के पानी के साथ करें अपने दिन की शुरुआत, मिलेंगे 5 गजब के फायदे

Advertisment
Advertisment