Advertisment

करिश्मा कपूर के बच्चों ने पिता संजय कपूर की प्रॉपर्टी के लिए किया दिल्ली हाईकोर्ट का रूख

बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर के बच्चों ने अपने पिता संजय कपूर की संपत्ति में हिस्सेदारी को लेकर कानूनी लड़ाई छेड़ दी है। खबरों के अनुसार, समायरा और कियान ने दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर संपत्ति पर अपना हक मांगा है।

author-image
YBN News
KarismaKapoorchildren

KarismaKapoorchildren Photograph: (KarismaKapoorchildren)

नई दिल्ली।बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर के बच्चों ने अपने पिता संजय कपूर की संपत्ति में हिस्सेदारी को लेकर कानूनी लड़ाई छेड़ दी है। खबरों के अनुसार, समायरा और कियान ने दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर संपत्ति पर अपना हक मांगा है। दोनों का आरोप है कि उनकी सौतेली मां प्रिया कपूर ने संजय कपूर की वसीयत में बदलाव कर उन्हें उनका उचित हिस्सा मिलने से रोकने की कोशिश की है। 

वहीं, याचिका में कहा गया है कि संजय कपूर द्वारा बनाई गई मूल वसीयत को जानबूझकर बदला गया, जिससे कानूनी उत्तराधिकारियों के अधिकार प्रभावित हो रहे हैं। अदालत ने इस मामले पर संज्ञान लेते हुए प्रिया कपूर और अन्य संबंधित पक्षों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। अब देखना होगा कि हाईकोर्ट इस पारिवारिक विवाद को किस दिशा में ले जाता है। यह मामला न केवल संपत्ति विवाद है, बल्कि पारिवारिक रिश्तों की जटिलता को भी उजागर करता है।

30 हजार करोड़ रुपए की संपत्ति

बता दें कि संजय कपूर अपने पीछे करीब 30 हजार करोड़ रुपए की संपत्ति छोड़ गए हैं। जिसके बाद संजय कपूर और करिश्मा कपूर के बच्चों (समायरा कपूर और कियान कपूर) ने इस याचिका में खुद को संजय कपूर का कानूनी उत्तराधिकारी होने के नाते हर संपत्ति में पांचवां हिस्सा देने की मांग की है। इस याचिका में कहा गया है कि उनकी सौतेली मां प्रिया ने संजय की वसीयत में जालसाजी की है। वादी पक्ष का कहना है कि उनके पिता की वसीयत कानूनी और वैध दस्तावेज नहीं है, बल्कि जाली है। याचिकाकर्ता ने तर्क दिया है कि यही वजह है कि उनको वसीयत की मूल प्रति अभी तक दिखाई नहीं गई है और न ही उसकी कॉपी उन्हें दी गई है।

प्रिया कपूर पर आरोप

Advertisment

इस मामले में वादी पक्ष ने प्रिया कपूर पर आरोप लगाया है कि उन्होंने शुरुआत में किसी वसीयत के अस्तित्व से इनकार किया और दावा किया कि संजय कपूर की सारी संपत्ति आर के फैमिली ट्रस्ट के अधीन है। हालांकि, बाद में उन्होंने 21 मार्च 2025 का एक दस्तावेज पेश किया, जिसे उन्होंने वसीयत बताया, जिससे जालसाजी और हेरफेर का संदेह पैदा हुआ। अभी याचिका दायर हुई है। केस की सुनवाई कब होगी, अभी इसका कोई अपडेट नहीं है।

मालूम हो कि 12 जून, 2025 को लंदन में संजय कपूर की मृत्यु हो गई थी। कुछ दिन पहले खबर आई थी कि करिश्मा अपने पूर्व पति की संपत्ति में हिस्सेदारी के लिए कानूनी विकल्प तलाश रही हैं।

करिश्मा से तलाक

अब यह साफ हो गया है कि करिश्मा अपने लिए नहीं बल्कि अपने बच्चों के लिए संजय कपूर की संपत्ति में हिस्सेदारी पाने के लिए जद्दोजहद कर रही हैं। करिश्मा और संजय कपूर की शादी 2003 में हुई थी और 2016 में उनका तलाक हो गया था। संजय कपूर ने तीन शादियां की थीं। संजय कपूर की पहली शादी 1996 में नंदिता महतानी से हुई थी, लेकिन 4 साल बाद ही दोनों ने अलग होने का फैसला कर लिया। दूसरी पत्नी करिश्मा से तलाक लेने के बाद संजय ने प्रिया सचदेव से शादी कर ली थी।

Advertisment
Advertisment