Advertisment

डायबिटीज मरीजों के लिए सर्दियों में वरदान हैं मोटे अनाज, गेहूं की जगह इन्हें करें आहार में शामिल

सर्दियों के आते ही डायबिटीज के मरीजों की चिंता खानपान को लेकर और भी बढ़ जाती है। ठंड में शरीर को गर्मी और ऊर्जा की जरूरत बढ़ जाती है, लेकिन गलत आहार से ब्लड शुगर लेवल बिगड़ सकता है। आयुष मंत्रालय खानपान बताता है कि मरीजों को क्या खाना चाहिए।

author-image
YBN News
dietincrease

dietincrease Photograph: (ians)

नई दिल्ली। सर्दियों के आते ही डायबिटीज के मरीजों की चिंता खानपान को लेकर और भी बढ़ जाती है। ठंड में शरीर को गर्मी और ऊर्जा की जरूरत बढ़ जाती है, लेकिन गलत आहार से ब्लड शुगर लेवल बिगड़ सकता है। भारत सरकार का आयुष मंत्रालय खानपान बताता है कि मरीजों को क्या खाना चाहिए। 

डायबिटीज के मरीजों की चिंता खानपान

आयुष मंत्रालय के अनुसार, संतुलित आहार से डायबिटीज को नियंत्रित किया जा सकता है। इससे न सिर्फ शुगर लेवल स्थिर रहता है, बल्कि शरीर स्वस्थ और ऊर्जावान भी बना रहता है। आयुर्वेद में भी डायबिटीज के लिए विशेष आहार सलाह दी जाती है।

गेहूं का सेवन कम करें

सबसे महत्वपूर्ण है कि गेहूं का सेवन कम करें या पूरी तरह से इग्नोर करें। गेहूं में हाई ग्लाइसेमिक इंडेक्स होता है, जो ब्लड शुगर को तेजी से बढ़ाता है। यह डायबिटीज का प्रमुख कारक बन सकता है। इसके बजाय मोटे अनाज जैसे ज्वार, बाजरा और जौ को आहार में शामिल करें। ये अनाज धीरे-धीरे पचते हैं, जिससे शुगर लेवल अचानक नहीं बढ़ता।

सर्दियों में बाजरा और जौ अच्छे विकल्प

सर्दियों में बाजरा और जौ सबसे अच्छे विकल्प हो सकते हैं। ठंड के दिनों में गेहूं की जगह बाजरा या जौ की रोटी, खिचड़ी या दलिया खाएं। ये शरीर को गर्म रखते हैं और ऊर्जा प्रदान करते हैं। बाजरा में भरपूर मात्रा में फाइबर होता है, जो पाचन सुधारता है और शुगर को कंट्रोल करता है। जौ भी इसी तरह फायदेमंद है, हालांकि गर्मियों में ज्वार सीमित मात्रा में खाना चाहिए, क्योंकि यह गर्म तासीर का होता है।

Advertisment

कई पोषक तत्व

ज्वार और बाजरा में कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। ज्वार में फाइबर, प्रोटीन, आयरन, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस, पोटैशियम, विटामिन बी1, नियासिन और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में होते हैं।

इसके फायदे 

यह कोलेस्ट्रॉल कम करता है और हृदय स्वास्थ्य के लिए अच्छा है। वहीं, बाजरा में भी फाइबर, प्रोटीन, आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, जिंक, पोटैशियम, फॉस्फोरस और विटामिन बी कॉम्प्लेक्स पाया जाता है। यह हड्डियों को मजबूत करता है, एनीमिया रोकता है और इम्यूनिटी बढ़ाता है।

 (इनपुट-आईएएनएस)

Disclaimer: इस लेख में प्रदान की गई जानकारी केवल सामान्य जागरूकता के लिए है। इसे किसी भी रूप में व्यावसायिक चिकित्सकीय परामर्श के विकल्प के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। कोई भी नई स्वास्थ्य-संबंधी गतिविधि, व्यायाम, शुरू करने से पहले अपने चिकित्सक से सलाह जरूर लें।"

Advertisment
Advertisment
Advertisment