/young-bharat-news/media/media_files/2025/07/22/yogi-govt-big-gift-for-womens-2025-07-22-20-16-00.jpg)
रक्षाबंधन से पहले महिलाओं को बड़ा तोहफा Photograph: (google)
लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता। यूपी सरकार ने रक्षाबंधन से पहले प्रदेश की 'आधी आबादी' को बड़ा तोहफा दिया है। अब महिलाओं एक करोड़ रुपये तक की संपत्ति खदीदने पर रजिस्ट्री में एक प्रतिशत की छूट मिलेगी। अभी तक उन्हें 10 लाख तक की संपत्तियों पर 10 हजार रुपये तक की छूट मिल रही थी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट की बैठक में यह फैसला हुआ। नए फैसले से एक करोड़ रुपये की संपत्ति की खरीद पर महिलाओं को एक लाख रुपये की छूट मिलेगी। सरकार का मानना है कि इससे महिलाओं के पक्ष में संपत्तियां खरीदने में भारी इजाफा होगा।
महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा
स्टांप तथा न्यायालय शुल्क पंजीयन राज्य मंत्री रवींद्र जायसवाल ने बताया कि प्रदेश में 23 फरवरी 2006 को महिलाओं के पक्ष में 10 लाख रुपये तक की संपत्तियों की खरीद पर 10 हजार रुपये की छूट का आदेश जारी किया गया था। यह फैसला 19 साल पहले किया गया था, उस समय संपत्तियों की कीमत कम थी। मौजूदा समय संपत्तियों की कीमत आसमान छू रही है। इसको ध्यान में रखते हुए एक करोड़ रुपये तक की संपत्तियों की खरीद पर एक प्रतिशत छूट देने का फैसला किया गया है।
11 अगस्त से मानसून सत्र
कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने कैबिनेट के फैसले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 11 अगस्त से मानसून सत्र का आगाज होगा। 15 साल से पुरानी सरकारी गाड़ियों को अब कबाड़ घोषित किया जाएगा। इसके साथ ही विवेकानंद छात्र सशक्तिकरण योजना के तहत अब विद्यार्थियों को केवल टैबलेट दिए जाएंगे। स्मार्टफोन नहीं देने का फैसला किया गया है।
इन सुविधाओं के लिए ग्राम समाज की भूमि मुफ्त मिलेगी
राज्य सरकार शहरी लोगों को पेयजल आपूर्ति, सीवरेज, ड्रेनेज, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन और नगरीय परिवहन आदि सुविधाएं देने के लिए ग्राम समाज की भूमि मुफ्त में देगी। इसके लिए नगर विकास विभाग को सेवारत विभाग का दर्जा देने का फैसला किया गया है। इसके आधार पर पांच साल तक ऐसी भूमि को मुफ्त में दिया जा सकेगा।
इन प्रस्तावों पर भी लगी मुहर
- 6935 करोड़ से 121 पॉलिटिक्निक में टाटा टेक्नोलॉजी सेंटर आफ एक्सीलेंस स्थापित होंगे।
- वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर के पास स्थित दालमंडी के चौड़ीकरण को मंजूरी मिल गई है।
- नोएडा में पराग डेरी की 4.62 एकड़ जमीन निजी कंपनी को दी जाएगी। इसके बदले कंपनी 101 करोड़ रुपए पराग को देगी।
- चित्रकूट लिंक एक्सप्रेस 115 किमी का होगा। यह फिलहाल 4 लेन का होगा। इसे 6 लेन तक बढ़ाया जा सकता है। 548 दिवस दिन में इसे पूरा करते हुए बाँदा से चित्रकूट तक बनाया जाएगा।
- जो कर्मचारी पुरानी पेंशन नहीं ले पाए वह 30 नवम्बर 2025 तक आवेदन कर सकते है। इसमे कई शर्ते भी लगाई गई है।
- जेवर एयरपोर्ट के निकट कृषि उपज के भंडारण के लिए हब बनेगा।
- आईआईआरडी डिटेक्शन सेंटर बनेगा। इसके लिए लखनऊ में यूपीडा 10 हेक्टेयर जमीन देगा।
यह भी पढ़ें- छात्र-छात्राओं को प्रार्थना सभा में दी गई फाइलेरिया रोकथाम की शिक्षा
UP Cabinet Meeting | CM Yogi Adityanath