Advertisment

योगी सरकार का बड़ा कदम : पत्रकार कल्याण कोष के लिए 80.31 लाख रुपये जारी, MLA राजेश्वर सिंह ने CM का जताया आभार

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह के अनुरोध पर पत्रकारों के हित में बड़ा कदम उठाया  है। सरकार ने 'उत्तर प्रदेश राज्य पत्रकार कल्याण कोष' के लिए 80.31 लाख रुपये जारी किए है।

author-image
Deepak Yadav
Journalist Welfare Fund

पत्रकार कल्याण कोष के लिए 80.31 लाख रुपये जारी Photograph: (X)

लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह के अनुरोध पर पत्रकारों के हित में बड़ा कदम उठाया  है। सरकार ने 'उत्तर प्रदेश राज्य पत्रकार कल्याण कोष' के लिए 80.31 लाख रुपये जारी किए है। यह धनराशि वर्तमान वित्तीय वर्ष में ही खर्च की जाएगी। इससे पत्रकारों को आर्थिक मदद मिलेगी। बता दें कि राजेश्वर सिंह ने बीते दिनों मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर 'उत्तर प्रदेश राज्य पत्रकार कल्याण कोष' और 'उत्तर प्रदेश पत्रकार कौशल विकास केंद्र' की स्थापना का अनुरोध किया था। 

Journalist Welfare Fund

विधायक ने सीएम योगी का जताया आभार

राजेश्वर सिंह ने रविवार को इंटरनेट मीडिया एक्स पर एक पोस्ट कर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार जताया। उन्होंने लिखा कि कुछ दिन पहले मुख्यमंत्री से मिलकर पत्रकारों की सामाजिक सुरक्षा और कल्याण के लिए राज्य पत्रकार कल्याण कोष की स्थापना का अनुरोध किया था। आज, यह बताते हुए खुशी हो रही है कि पत्रकार कल्याण कोष के लिए 80.31 लाख रुपये मंजूर किए गए हैं।

Journalist Welfare Fund

पत्रकारों के सशक्तीकरण की दिशा में ऐतिहासिक कदम 

डॉ सिंह ने आगे लिखा कि यह फैसला प्रदेश के पत्रकारों की सुरक्षा, गरिमा और सशक्तीकरण की दिशा में ऐतिहासिक कदम है। पत्रकार सत्य की मशाल है। अंधकार चाहे कितना भी गहरा हो, वे वहां भी रोशनी फैलाने का साहस रखते हैं। पत्रकार हमारे समाज का दर्पण हैं, उनके सशक्तीकरण में लोकतंत्र की मजबूती निहित है। वहीं, पत्रकार समन्वय समिति के संस्थापक अध्यक्ष विनय प्रकाश सिंह लल्ला ने इस निर्णय पर खुशी व्यक्त करते हुए प्रदेश सरकार और विधायक राजेश्वर सिंह का आभार प्रकट किया।

MLA Rajeshwar Singh | yogi adityanath | CM Yogi Adityanath | journalist welfare fund

Advertisment

यह भी पढ़ें- TET के खिलाफ 24 नवम्बर को जंतर-मंतर पर हल्ला बोल, यूपी से बड़ी संख्या में शिक्षक होंगे शामिल

यह भी पढ़ें- 2500₹ के स्मार्ट प्रीपेड मीटर पर 6016 की वसूली : उपभोक्ता परिषद ने कहा- खरीद ऑर्डर सार्वजनिक करे UPPCL

यह भी पढ़ें- निजीकरण के खिलाफ 24 से गरजेंगे बिजली कर्मचारी, वर्टिकल सिस्टम का भी करेंगे विरोध

Advertisment

यह भी पढ़ें- 1912 हेल्पलाइन खस्ताहाल : उपभोक्ता परिषद ने कहा-वर्टिकल व्यवस्था से नहीं होगा कोई सुधार

MLA Rajeshwar Singh Rajeshwar Singh CM Yogi Adityanath yogi adityanath CM yogi
Advertisment
Advertisment