/young-bharat-news/media/media_files/2025/08/05/swadeshi-movement-2025-08-05-21-52-07.jpg)
व्यापारियों का विशाल समागम आयोजित
लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग को प्रोत्साहित करने के आह्वान पर मंगलवार को राजधानी लखनऊ के सहकारिता भवन, विधान सभा मार्ग पर व्यापारियों का विशाल समागम आयोजित हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता लखनऊ व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष अमरनाथ मिश्र ने की जबकि मुख्य अतिथि रहे उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक।कार्यक्रम का आयोजन प्रांतीय अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल, नगर चेयरमैन राजेन्द्र कुमार अग्रवाल, महामंत्री अनुराग मिश्र, कोषाध्यक्ष देवेंद्र गुप्ता, एवं अन्य पदाधिकारियों की उपस्थिति में हुआ। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक का स्वागत पुष्पगुच्छ, मोमेंटो और अंगवस्त्र भेंट कर किया गया।
स्वदेशी उत्पादों का उपयोग पर्यावरण की दृष्टि से भी बेहतर: डिप्टी सीएम
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने व्यापारियों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वदेशी वस्तुओं के प्रयोग से न केवल देश की अर्थव्यवस्था मजबूत होती है, बल्कि यह देशभक्ति की भावना को भी बढ़ाता है। उन्होंने स्थानीय उद्योगों, कुटीर शिल्प और रोजगार सृजन में स्वदेशी वस्तुओं की भूमिका को रेखांकित किया।उन्होंने कहा कि स्वदेशी उत्पादों का उपयोग पर्यावरण की दृष्टि से भी बेहतर है और हमारी सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित रखने में सहायक है। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री ने सभी व्यापारियों को स्वदेशी वस्तुओं के निर्माण, विक्रय व उपभोग की शपथ भी दिलाई।
स्वदेशी पर वक्ताओं की राय
बनवारी लाल कंछल ने कहा कि हमें विदेशी वस्तुओं से मोह छोड़कर राष्ट्रहित में स्वदेशी अपनाना चाहिए।राजेन्द्र अग्रवाल ने कहा कि स्वदेशी वस्तुओं से ही भारत सशक्त और आत्मनिर्भर बनेगा।अमरनाथ मिश्र ने वैश्वीकरण के दौर में स्वदेशी को संस्कृति और रोजगार से जोड़ते हुए इसे जरूरी बताया।देवेन्द्र गुप्ता ने स्वदेशी उत्पादों को पर्यावरण हितैषी बताया।अनुराग मिश्र, उमेश शर्मा व जितेन्द्र सिंह चौहान ने ‘मेक इन इंडिया’ अभियान को सफल बनाने के लिए अधिकाधिक स्वदेशी प्रयोग की अपील की।
सैकड़ों व्यापारियों ने की सहभागिता
आज के कार्यक्रम में मुख्य रूप से बनवारी लाल कंछल,अनिल विरमानी, राजेन्द्र कुमार अग्रवाल, अमरनाथ मिश्र, देवेन्द्र गुप्ता, अनुराग मिश्र, उमेश शर्मा, भारत भूषण गुप्ता रामकुमार वर्मा रविन्द्र गुप्ता, साकेत शर्मा, सुशील तिवारी, एम के शुक्ला, सतवीर सिंह राजू, सुरेश कुमार, संजीव अग्रवाल, संचिन रस्तोगी मनीष अरोड़ा, कुश मिश्र, समीर जैन, हर्षित जायसवाल, सनी लालवानी, प्रशान्त गर्ग, लल्लन यादव, प्रमोद अवस्थी, रामंशकर वर्मा, अरविन्द पाठक प्रियांक गुप्ता, अभिषेक सिंह चैहान, विनय शुक्ला, अमित शुक्ला, इन्दरजीत सिंह, मंजीत सिंह दुआ,राजकुमार अग्रवाल, अजय गुप्ता, सुधीर, विजय कुमार निवार्ण, राजू अग्रवाल, अतुल त्रिपाठी, गोपाल दीक्षित, अभिनव गुप्ता, जग्गा अरोड़ा, प्रेमचन्द्र यादव, जय गुप्ता, मनोज शुक्ला, के.एस. त्रिपाठी, मनोज अग्रवाल, आनन्द गुलाटी, अरिफ खाॅ, विशाल चैरसिया, रिक्कू यादव, मनोज, अमित रस्तोगी, रामप्रकाश गुप्ता, रंजीत गुप्ता, के.के. मोदनवाल, राजेन्द्र सिंह बग्गा अजय सक्सेना, अमित अग्रवाल, अजय अग्निहोत्री के साथ सैकड़ो व्यापारी उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें:Crime News: जीआरपी ने यात्रियों को लौटाए 35 लाख के 221 खोए मोबाइल