/young-bharat-news/media/media_files/2025/08/26/sarojininagar-incident-2025-08-26-08-11-46.jpg)
मृतक का फाइल फोटो।
लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता। राजधानी में सरोजनीनगर क्षेत्र के बंथरा थाना अंतर्गत भदोई गांव में सोमवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब 38 वर्षीय कमल किशोर रावत का शव उनके कमरे में फंदे से लटका मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पत्नी के मायके जाने से तनाव में थे कमल
कमल किशोर की मां राम जानकी गांव की पूर्व प्रधान रह चुकी हैं। जानकारी के अनुसार, कमल लंबे समय से शराब की लत से जूझ रहे थे। इसी कारण उनका पत्नी ममता से अक्सर विवाद होता था। विवाद बढ़ने पर ममता एक माह पहले मायके चली गई थीं और अब तक वापस नहीं लौटी थीं। परिजनों का कहना है कि इससे कमल मानसिक रूप से तनाव में रहने लगे थे।
सुबह खिड़की से देखा शव फंदे से लटका मिला
रविवार की रात कमल ने परिजनों के साथ भोजन किया और उसके बाद अपने कमरे में सोने चले गए। उनके दोनों बेटे अनुपम (9) और अनुराग (7) दादा-दादी के साथ सो रहे थे। सोमवार सुबह जब वह कमरे से बाहर नहीं निकले तो मां राम जानकी ने आवाज दी। कोई उत्तर न मिलने पर उन्होंने दरवाजा खटखटाया। खिड़की से झांककर देखा तो कमल का शव फंदे से लटक रहा था।
पुलिस मामले की कर रही जांच
थाना प्रभारी राणा राजेश सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। आशंका जताई जा रही है कि शराब की लत और पारिवारिक कलह के चलते कमल ने यह कदम उठाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें: Crime News: विभूतिखंड में एंबुलेंस चालक का शव मिलने से सनसनी
यह भी पढ़ें: Crime News:महाराष्ट्र से दबोचा गया करोड़ों की धोखाधड़ी का आरोपी सुधीर केसरवानी
यह भी पढ़ें: UP News : अखिलेश का तंज, अब नहीं चल रहा बुलडोजर, शायद टैरिफ लग गया है!