Advertisment

AAP का दावा : UP में रोज 180 महिलाएं अपराध का हो रही शिकार, मिशन शक्ति पोस्टर तक सीमित

नीलम यादव ने कहा कि प्रदेश की डलब इंजन सरकार ने महिला सुरक्षा के लिए कई योजनाएं चलाईं पर सब धराशाई हो गईं। मिशन शक्ति योजना का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि आज महिला को थाने में रिपोर्ट लिखने के लिए भी संघर्ष करना पड़ता है।

author-image
Deepak Yadav
एडिट
aap

आप की यूपी महिला इकाई अध्यक्ष नीलव यादव प्रेसवर्ता करतीं Photograph: (YBN)

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता।आम आदमी पार्टी (AAP) की यूपी महिला इकाई ने राज्य में महिलाओं और बच्चियों के साथ लगातार हो रही दुष्कर्म की घटनाओं को लेकर योगी सरकार को घेरा है। विंग की अध्यक्ष नीलम यादव ने कहा कि प्रदेश में दो से लेकर पांच साल की मामूस बच्चियों के साथ दुष्कर्म की घटनाओं की बाढ़ आ गई है। सरकार के प्रदेश को अपराध मुक्त बनाने के दावे खोखले हैं।महिलाएं व बच्चियां घर ओर बाहर कहीं भी सुरक्षित नहीं है। वहीं सरकार घटनाओं पर चुप्पी साधकर आंकड़ों की बाजीगरी के साथ सच को ढकने का काम करती है।

महिला सुरक्षा की योजनाएं फेल

नीलम यादव ने कहा कि प्रदेश की डलब इंजन सरकार ने महिला सुरक्षा के लिए कई योजनाएं चलाईं पर सब धराशाई हो गईं। मिशन शक्ति योजना का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि आज महिला को थाने में रिपोर्ट लिखने के लिए भी संघर्ष करना पड़ता है। जांच में देरी, दबाव और राजनीतिक हस्तक्षेप अब आम हो गया है।

प्रदेश में महिला थानों की कमी

प्रदेश में महिला पुलिस बल की संख्या और संसाधनों में कमी के साथ ही महिला थाने भी पर्याप्त नहीं हैं। अधिकतर जिलों में महिला पुलिस कर्मियों की संख्या पांच प्रतिशत से भी काम है। उन्होंने बताया कि कई मामलों में आरोपी सत्ताधारी दल से जुड़ा होता है, जिसके कारण उसे राजनीतिक संरक्षण भी प्राप्त होता है, जिसके चलते बलात्कार और हत्या जैसे जघन्य अपराध के मामलों में भी एफआईआर दर्ज करने में आनाकानी की जाती है। 

दुष्कर्म के मामले में यूपी शीर्ष तीन राज्यों में

आप नेता नीलम यादव ने दावा किया कि प्रदेश में हर दिन औसतन 180 महिलाएं किसी न किसी अपराध की शिकार होती हैं। उन्होंने कहा कि बलात्कार के मामले में प्रदेश शीर्ष तीन राज्यों में है। महिलाओं के खिलाफ साइबर अपराध में भी बढ़ोत्तरी हुई है। उन्होंने वाराणसी में युवती के साथ गैंगरेप, कानपुर में 6 वर्ष की बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास, हाथरस, कुशीनगर और बरेली और लखनऊ में हुईं ऐसी घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि मंदिर और मदरसे में महिलाएं सुरक्षित नहीं है। ऐसे मामलों में सरकार की निष्क्रियता गंभीर सवाल खड़े करती है। 

रक्षक ही बन गए भक्षक

Advertisment

उन्होंने कहा कि अभी हाल ही में महिला बंदी रक्षक के साथ उसके सहकर्मी पुलिस वाले ने दुष्कर्म किया। जब रक्षक ही भक्षक हो जाएंगे तो जनता किस पर भरोसा करे। नीलम यादव ने कहा कि राष्ट्रीय महिला आयोग के मुताबिक, इस साल जनवरी से मई तकर प्रदेश में सभी राज्यों से अधिक कुल शिकायतें 3921 थी। इसमें हिंसा के 1594, बलात्कार के 394, छेड़खानी के 310 मामले हैं। उन्होंने कहा​ कि प्रतिदिन प्रदेश से 26 शिकायतें आती हैं।  ऐसे में क्या मिशन शक्ति जैसी सरकारी योजनाएं अखबारों और पोस्टर तक की सीमित रह गई हैं। 

यह भी पढ़ें- Health News : भीषण गर्मी ने बढ़ाई बीमारियां, बलरामपुर अस्पताल में बढ़ी मरीजों की भीड़

यह भी पढ़ें-Electricity : प्रचंड गर्मी में यूपी के 1 करोड़ उपभोक्ताओं को झटका, 19 जिलों में ये हेल्पलाइन सेवा बनी शोपीस

Advertisment

यह भी पढ़ें :UP News: राहुल गांधी पर क्‍यों निशाना साधा ओम प्रकाश राजभर ने?

यह भी पढ़ें :Lucknow Weather report: राजधानी लखनऊ में अभी जारी रहेगा गर्मी और उमस का सितम

Advertisment
Advertisment