/young-bharat-news/media/media_files/2025/09/17/aap-2025-09-17-22-27-14.jpg)
आप शिक्षक प्रकोष्ठ के यूपी में आठ जिलाध्यक्ष घोषित Photograph: (YBN)
लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता। उत्तर प्रदेश में आम आदमी पार्टी संगठन को मजबूत करने में जुटी है। इसी क्रम में बुधवार को पार्टी के प्रदेश प्रभारी और सांसद संजय सिंह की स्वीकृति के बाद प्रदेश के 8 जिलों में शिक्षक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष नियुक्त किए गए।
संगठन मजबूत करने को उठाया कदम
प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र सिंह ने कहा कि संगठन की मजबूती और शिक्षकों की समस्याओं को उठाने के लिए पदाधिकारियों को उनके जिलों में शिक्षक प्रकोष्ठ का नेतृत्व सौंपा गया है। इनमें उमेश सिंह इटावा, चेत सिंह बनारस, राजेश वर्मा फिरोजाबाद, आलोक दुबे मिर्जापुर, विनोद कुमार जौनपुर, विद्यासागर यादव भदोही, अजय वर्मा बाराबंकी और जितेंद्र श्रीवास्तव को चित्रकूट का जिलाध्यक्ष बनाया गया है।
पार्टी उद्देश्यों का आम आदमी तक पहुंचाएं
सिंह ने नवनियुक्त जिलाध्यक्षों को को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि सभी पूर्ण निष्ठा, समर्पण और जमीनी संघर्ष के साथ पार्टी के उद्देश्यों को आम आदमी तक पहुंचाएंगे। यह संगठनात्मक नियुक्ति पार्टी की उस नीति का हिस्सा है, जिसके हर वर्ग, हर तबके और हर क्षेत्र में मजबूत जनसंपर्क व न्यायिक सहायता सुनिश्चित करना चाहती है।
aap | Aam Aadmi Party News | aam aadmi party