/young-bharat-news/media/media_files/2025/06/03/z8WsjohLiPWhOYGXZlux.jpeg)
मृतक लड़कियों के शव। Photograph: (सोशल मीडिया)
लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता। आगरा में मंगलवार सुबह एक दिल दहलाने वाला हादसा हो गया। यहां यमुना नदी में नहाने उतरीं एक ही परिवार की छह लड़कियों की डूबने से मौत हो गई। यह घटना आगरा के सिकंदरा थाना क्षेत्र के रामी नगला गांव में सुबह हुई। इस दुखद घटना से पूरे गांव में मातम छा गया है। पीडि़त परिवार के सदस्य तो कुछ बोल ही नहीं पा रहे हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस दर्दनाक घटना पर दुख जताया है।
आपस में चचेरी बहनें थीं सभी लड़कियां
मिली जानकारी के अनुसार सभी लड़कियां एक ही परिवार के भाइयों की बेटियां थीं और आपस में चचेरी बहनें थीं। इनकी उम्र 10 से 18 वर्ष के बीच बताई जा रही है। इनके नाम दिव्या, मुस्कान, नैना, संध्या, सोनम और सुहानी हैं। यह सभी ग्राम पंचायत रामी नगला के मजरा नगला नाथू की निवासी थीं। स्थानीय लोगों के अनुसार कुल आठ लड़कियां सुबह के वक्त यमुना किनारे गई थीं, जिनमें से छह की मौत हो गई। सभी के शव बरामद किए जा चुके हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ लापता किशोरी की तलाश के लिए गोताखोरों की भी मदद ली जा रही है।
लड़कियों को गहराई का अंदाजा नहीं था
जानकारी के अनुसार आठ लड़कियों में से छह नहाने उतरीं। उन्हें पानी की गहराई का अंदाजा नहीं था और वे गहरे पानी की ओर चली गईं। देखते ही देखते सभी लड़कियां डूबने लगीं। उन्हें डूबता देख बाहर खड़ी दोनों लड़कियां ने शोर मचाना शुरू किया। चीख पुकार सुनकर आए लोगों में से कुछ ने नदी में कूदकर लड़कियों को बचाने की कोशिश की लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।
सीएम योगी ने जताया दुख
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगरा की घटना पर दुख जताते हुए सोशल मीडिया 'एक्स' पर लिखा, 'जनपद आगरा में नदी में डूबने से हुई जनहानि अत्यंत हृदयविदारक और पीड़ादायक है। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं।'
घायलों को त्वरित एवं समुचित चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रशासन को निर्देश दिए गए हैं।
प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि वे दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोक संतप्त परिवारों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति दें।
ॐ शांति!
यह भी पढ़ें : इंसानियत भी शर्मसार : बेजुबान 10 कुत्तों को खाने में दिया जहर, 4 की मौत
यह भी पढ़ें : UP Cabinet Meeting : योगी सरकार अग्निवीरों को पुलिस विभाग में देगी 20% आरक्षण, इन प्रस्तावों पर भी लगी मुहर
यह भी पढ़ें : UP News: नीतीश कुमार क्यों आ गए मायावती के निशाने पर? क्या कहा बसपा सुप्रीमो ने?
यह भी पढ़ें : UP News : शौचायल पुरुषों का, सफाई कर रहीं महिला कर्मी, अब कोर्ट ने मांगा जवाब