/young-bharat-news/media/media_files/2025/09/18/aimim-leader-shaukat-ali-2025-09-18-14-59-47.jpg)
ओपी राजभर और उनके बेटों पर एफआईआर दर्ज कराएंगे AIMIM नेता शौकत अली Photograph: (Google)
लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के यूपी प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली इन दिनों चर्चा में हैं। महाराजा सुहेलदेव पर दिए गए उनके विवादित बयान के बाद सियासी बवाल मचा है। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) ने शौकत के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। पिछले तीन दिनों से लगातार प्रदर्शन हो रहे हैं। उनके पोस्टर जलाए जा रहे और एफआईआर भी दर्ज कराई गई हैं। वहीं, शौकत भी सुभासपा अध्यक्ष और योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर और उनके दोनों बेटों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराएंगे।
राजभर को इतिहास नहीं पता
प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली ने गुरुवार को मीडिया से बातचीत में कहा कि ओम प्रकाश राजभर को इतिहास की जानकारी नहीं है। इतना भी नहीं मालूम कि सुहेलदेव किस बिरादरी से ताल्लुक रखते थे। जैन समाज ने दावा किया था कि वह जैन हैं। राजभर ने आखिर 1000 साल पुराना इतिहास ओम प्रकाश राजभर ने किस किताब में पढ़ा है। मुझे अनपढ़ कह रहे राजभर को शायद पता नहीं कि मैंने इतिहास से स्नातक किया है।
राजा भगवान नहीं होता
सुहेलदेव को लुटेरा कहने वाले बयान पर सफाई देते हुए कहा कि उन्होंने किसी भी हिन्दू देवी-देवता पर टिप्पणी नहीं की है। एक राजा भगवान नहीं होता है। उन्होंने कहा कि सालार मसूद को बार-बार आक्रांता, अतिक्रमणी कहा जा रहा है। जब ऐसी बातें सामने आएंगी तो स्वाभाविक रुप से उस पर प्रतिक्रिया भी आएगी। अगर बोलने की आजादी है तो दूसरों की बात बर्दाश्त करने की क्षमता भी होनी चाहिए।
दो समुदाय के बीच खाई पैदा कर रहे राभजर
उन्होंने कहा कि सालार मसूद का जन्म 10 फरवरी 1014 को राजस्थान में हुआ था। क्या अजमेर भारत का हिस्सा नहीं है। तो फिर गाजी बाहरी कैसे हो गए। अपने-अपने इलाके को फतह करने के लिए राजाओं में युद्ध चलता रहता था। इसका मतलब यह नहीं कि आपके समाज का राजा सही और दूसरे समाज का राजा लुटेरा। अगर मसूद लुटेरे था तो लूटा हुआ माल कहां ले गए। ऐसी भ्रांतियां फैलाकर दो समुदाय के बीच में खाई पैदा की जा रही है।
मेरा सिर काटने, गोली मारने की धमकी दी जा रही
एआईएमआईएम नेता ने कहा कि मेरा सिर काटने, गोली मारने की धमकी दी जा रही। मेरे घर पर भी हमले की साजिश रची जा रही है, यह सब ओम प्रकाश राजभर और उनके बेटों के उकसाने पर किया जा रहा है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि गोलियां और तलवार सिर्फ उन्हीं के पास नहीं हैं। राजभर की पार्टी से बड़ा हमारा संगठन है। प्रदेश के 75 जिलों में कार्यकर्ता हैं। हमें हल्के में लेना भारी पड़ जाएगा। उन्होंने कहा कि मेरे खिलाफ हजरतगंज, बहराइच समेत तीन जगहों पर एफआईआर दर्ज कराई गई है। अब ओपी राजभर, उनके बेटों पर केस दर्ज कराऊंगा।
राजभर को बताया अवसरवादी
शौकत अली ने कहा कि ओम प्रकाश राजभर ने सत्ता में रहते हुए भी अपने समाज के उत्थान के लिए कुछ नहीं किया। समाज को भ्रमित करके अपनी राजनीति चमका रहे हैं। अखिलेश यादव ने राजभर को आगे बढ़ाया। समाजवादी पार्टी से गठबंधन करके मुसलमनों के दाम पर राजभर विधायक बने। उसके बाद भाजपा में चले गए। यह अवसरवादी हैं। बहराइच में महिला कांस्टेबल द्वारा सुभासपा कार्यकर्ता को अभद्रता का आरोप लगाते हुए कई थप्पड़ जड़ने के मामले में कहा कि ऐसी मानसिकता के कार्यकर्ता राजभर की पार्टी में हैं।
यह भी पढ़ें- महिला के पेट से निकला 20 किलो का ट्यूमर, डॉक्टर रह गए दंग
यह भी पढ़ें- लखनऊ में आज कई घंटे बिजली गुल, 8 घंटे तक बंद रहेगी सप्लाई
UP Politics | shaukat ali