Advertisment

अखिलेश का भाजपा पर तीखा हमला : बोले- सेमीकंडक्टर को बस कंडक्टर समझते हैं सीएम योगी

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने  कहा कि मुख्यमंत्री के नौ साल के शासनकाल में सेमीकंडक्टर की कौन कहे सुतली बम भी नहीं बना। जो भी प्रदेश में विकास कार्य हुए है सभी समाजवादी पार्टी ने कराए है।

author-image
Deepak Yadav
akhilesh yadav attack bjp

प्रदेश कार्यालय पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते अखिलेश यादव Photograph: (YBN)

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता। समाजवादी पार्टी (samajwadi party) के अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने शुक्रवार को भाजपा पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा ने देश को संकट में फंसा दिया है। अमेरिका लगातार दबाव डाल रहा है। वह अपना नॉनवेज दूध जबरन भारत पर थोपना चाहता है। यूपी के मुख्यमंत्री नकलची है। प्रधानमंत्री की बातें दुहराते है। भाजपा राज में पढ़ाई पर पाबंदी है। समाजवादी कार्यकर्ताओं पर फर्जी केस लगा रहे हैं। विकसित देशों में धर्म जाति के आधार पर सजाएं नहीं मिलती है। 

आरएसएस संस्था अंग्रेजों ने बनवाई

सपा प्रमुख ने  कहा कि मुख्यमंत्री के नौ साल के शासनकाल में सेमीकंडक्टर की कौन कहे सुतली बम भी नहीं बना। जो भी प्रदेश में विकास कार्य हुए है सभी समाजवादी पार्टी ने कराए है। मुख्यमंत्री सेमीकंडक्टर को बस का कंडक्टर समझते हैं। आरएसएस संस्था अंग्रेजों ने बनवाई। अंग्रेजों ने बांटो और राज करो की नीति चलाई। भाजपा हिन्दू-मुसलमान करती है। ये कहने को स्वदेशी, असल में विदेशी मन के हैं। 

योगी सरकार ने प्रदेश को बहुत पीछे कर दिया

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा जनता को धोखा दे रही है। उससे प्रदेश की जनता को बचाना हैं। भाजपा के कारण लोकतंत्र खतरे में है। वोट से लोकतंत्र बचेगा। बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर के संविधान को बचाना है। भाजपा को हटाना राष्ट्रहित में है। मुख्यमंत्री ने प्रदेश को बहुत पीछे कर दिया है। पीडीए को हमें मजबूत करना है। पीडीए की मजबूती के आगे भाजपा सरकार कहीं टिकने वाली नहीं है। समाजवादी पार्टी की सरकार में छात्र-नौजवान, किसान, व्यापारी के साथ आम जनता खुशहाल होगी। संविधान, लोकतंत्र बचेगा। आरक्षण से रोजगार मिलेगा।

ये रहे मौजूद

इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल, ओमप्रकाश सिंह, अभिषेक मिश्र, पूर्व सांसद अरविन्द कुमार सिंह, विधायक सर्वश्री कमाल अख्तर, सचिन यादव, अनिल प्रधान, हिमांशु यादव, आशु मलिक, अताउर्रहान, शहजिल इस्लाम, संदीप पटेल, डॉ. मान सिंह, जाहिद बेग सहित डॉ. मधु गुप्ता पूर्व एमएलसी, पायल सिंह किन्नर प्रदेश अध्यक्ष किन्नर सभा, जानकी पाल, विकास यादव आईपी सिंह, दीप नारायण यादव दीपक, रामबृक्ष सिंह, शरद सरन, केके श्रीवास्तव, मोहम्मद फहद, नेहा यादव, ज्योत्सना सिंह सहित प्रमुख नेता व सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Advertisment

यह भी पढ़ें- सिर्फ योगी की तारीफ करने के लिए ही सपा से नहीं निकाली गईं पूजा पाल, वजहें और भी हैं...

यह भी पढ़ें- पूजा पाल ने सपा के खिलाफ खोला मोर्चा, भाजपा का मिला साथ

यह भी पढ़ें- यह महाकाल का आसन है... सदन में विपक्ष पर बरसे CM Yogi, बोले-2027 में आने के सपने मत देखिए

यह भी पढ़ें- विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस : CM Yogi बोले- कांग्रेस ने सत्ता लालच में कराया देश का बंटवारा

samajwadi party Akhilesh Yadav
Advertisment
Advertisment