Advertisment

अखिलेश यादव बोले- भाजपा भूमाफिया पार्टी, कार्यकर्ताओं को सतर्क रहने की दी सलाह

UP Politics : अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार की गलत नीतियों से किसान, नौजवान, महिलाएं, व्यापारी सभी परेशान हैं। आम जन मानस भाजपा के खिलाफ है।  यह सरकार पीडीए समाज को अपमानित करने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है।

author-image
Deepak Yadav
akhilesh yadav

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव Photograph: (YBN)

लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा कि भाजपा को हराकर प्रदेश को बचाना है। इस सरकार में लूट की पराकाष्ठा है। हर विभाग में भ्रष्टाचार हैं। भाजपा भूमाफिया पार्टी है। भाजपा के नेता जिलों-जिलों में सरकारी जमीनों, तालाबों, गरीबों की जमीनों पर कब्जा कर रहे हैं। गरीबों को न्याय नहीं मिल रहा है।

आम जन मानस भाजपा के खिलाफ

समाजवादी पार्टी के मुख्यालय में रविवार को बुलन्दशहर और हापुड़ जनपदों से आये नेताओं और कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार की गलत नीतियों से किसान, नौजवान, महिलाएं, व्यापारी सभी परेशान हैं। आम जन मानस भाजपा के खिलाफ है।  यह सरकार पीडीए समाज को अपमानित करने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। 2027 के विधानसभा चुनाव में प्रदेश की जनता भाजपा को हटाकर समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने को तैयार है। चुनाव में भाजपा की कोई चाल नहीं चल सकेगी।

 जीतने वालों को ही चुनावी टिकट

अखिलेश ने कहा कि समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी बिना सर्वे के नहीं घोषित किए जाएंगे। जीतने वाले प्रत्याशियों को ही चुनाव लड़ाया जाएगा। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता जनता के बीच रहें। भाजपा बेईमानी करने और वोट चोरी की कोशिश कर सकती है। भाजपा से सावधान रहना है। वह वोट काटने की भी साजिश कर सकती है। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता भाजपा के षडयंत्रों पर नजर रखे। नेताओं, कार्यकर्ताओं को बहुत काम करना होगा। वोट बनवाना, वोट बचाना, वोट पड़वाना और वोट गिनवाना। सभी कार्यों को लेकर सजग रहना होगा, तभी लोकतंत्र और संविधान बचेगा।

थाना, तहसील में चल रही उगाही 

सपा प्रमुख ने कहा कि भाजपा सरकार बनते ही महंगाई, बढ़ती गई है। भ्रष्टाचार पर कोई अंकुश नहीं है। थाना, तहसील में उगाही चल रही है। नौजवानों के लिए नौकरी नहीं रह गई हैं प्रदेश में न कोई पूंजी निवेश आ रहा है और नहीं कोई उद्योग लग रहा है। जो बड़े-बड़े वायदे किए गए थे वे हवाहवाई बनकर रह गए हैं। कोई बड़ा उद्योगपति यहां बिगड़ती कानून व्यवस्था को देखते हुए आने को तैयार नहीं है। जनता ऊबी हुई है। उसे बस भाजपा से जल्दी से जल्दी निजात चाहिए।

Advertisment

यह भी पढ़ें- बिजली इंजीनियरों ने सीएम से मांगा तोहफा, बोले- अभियंता दिवस पर निजीकरण का फैसला हो रद्द

यह भी पढ़ें- पल्लवी पटेल ने गिनाईं प्रधानमंत्री की ‘चार भुजाएं’, बोलीं- लोकतंत्र का गला घोंट रही मोदी सरकार

यह भी पढ़ें- IND vs PAK : मैच से पहले VHRP ने किया महायज्ञ, गोपाल राय बोले- ऑपरेशन सिंदूर की तरह भारत फिर लहराएगा विजय पताका

Advertisment

यह भी पढ़ें- Ind vs Pak मैच का विरोध : NSUI ने BCCI के पुतले पर कालिख पोती, जय शाह मुर्दाबाद के लगाए नारे

 UP Politics | up politics 2025 

up politics 2025 UP Politics Akhilesh Yadav
Advertisment
Advertisment