Advertisment

पौधरोपण अभियान पर अखिलेश का तंज : भाजपा की हर योजना सिर्फ एक 'इवेंट'

सपा मुखिया अखिलेश यादव ने योगी सरकार के पौधरोपण अभियान पर सवाल उठाए हैं। उन्‍होंने कहा कि भाजपा सरकार की हर योजना महज एक 'इवेंट' की तरह होती है। सपा मुखिया ने कहा कि इस सरकार में अंदरखाने आपस में ही लड़ाई चल रही है।

author-image
Vivek Srivastav
akhilesh j

प्रेस कॉन्‍फ्रेंस को संबोधित करते सपा मुखिया अखिलेश यादव। Photograph: (सोशल मीडिया)

लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता। समाजवादी पार्टी के मुखिया व प्रदेश के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने योगी सरकार के पौधरोपण अभियान पर सवाल उठाए हैं। उन्‍होंने कहा कि 1.30 लाख पेड़ एक हजार एकड़ में लग सकते हैं तो 200 करोड़ पेड़ लगाने के लिए भाजपा सरकार जमीन कहां से लाई? सपा मुखिया ने कहा कि भाजपा सरकार की हर योजना महज एक 'इवेंट' की तरह होती है। हमने जो पेड़ लखनऊ-आगरा एक्‍सप्रेसवे पर लगवाए थे, उसी की नकल कर रही है भाजपा सरकार। 

गुजरात मॉडल जितनी जल्‍दी समझ लो, उतना अच्‍छा

गुजरात में पुल टूटने पर भी अखिलेश यादव ने तंज कसते हुए कहा कि यही गुजरात मॉडल है, आप जितनी जल्‍दी समझ लो, उतना अच्‍छा है। सपा(samajwadi party) मुखिया ने गोरखपुर लिंक एक्‍सप्रेसवे और लखनऊ ग्रीन कॉरिडोर परियोजना पर भारी भरकम खर्च को लेकर भी योगी सरकार को निशाने पर लिया। उन्‍होंने कहा कि 7-7 हजार करोड़ की एक सड़क बन रही है, 4 हजार करोड़ की परियोजना पूर्वांचल से आगरा को जोड़ रही है, लेकिन गांवों में पुल नहीं है। बच्‍चे स्‍कूल जाते हैं, तो स्‍कूल बंद मिलता है। अब विश्‍वगुरु किसे और कैसे बोलेंगे? उन्‍होंने इसे देश का दुर्भाग्‍य बताया। 

मंत्री से लेकर अधिकारी तक, सब लड़ रहे

सपा मुखिया(akhilesh yadav) ने कहा कि इस सरकार में अंदरखाने आपस में ही लड़ाई चल रही है। उन्‍होंने कहा कि यह देश का पहला प्रदेश है, जहां एक ही कार्यालय में दो दो मुख्‍यमंत्री बैठे थे। मंत्री और अधिकारियों में लेटर बम चल रहे हैं। सपा मुखिया ने नाम लिए बिना कहा कि एक विभाग के निदेशक का तबादला होना था, लेकिन वह पहले ही भाग गए। अब उप मुख्‍यमंत्री जी पत्र लिख रहे हैं। उन्‍होंने कहा कि अगला मुख्‍यमंत्री कौन बनेगा? इसे लेकर भी लड़ाई चल रही है। सूचना आयुक्‍त आपस में पत्रबाजी के जरिए लड़ाई लड़ रहे हैं।

यह भी पढ़ें : Railway News: केंद्र सरकार द्वारा लागू किए जा रहे श्रम कानूनों के विरोध में उतरे रेलवे कर्मचारी

Advertisment

यह भी पढ़ें :  UP News: कुलियों ने लगाई गुहार, हमें क्रिमिनल होने से बचाइए रेलमंत्री जी!

यह भी पढ़ें : UP News: लखनऊ नगर निगम में सांकेतिक कार्यबंदी, तो प्रयागराज में सैकड़ों कर्मी हड़ताल पर, जानें क्‍यों?

 यह भी पढ़ें : Crime News : कर्ज से परेशान युवक ने खुद को मारी गोली, मौत , फेसबुक लाइव पर जताया दर्द

Advertisment

latest lucknow news in hindi | lucknow news today | lucknow news update 

lucknow news update lucknow news today latest lucknow news in hindi samajwadi party Akhilesh Yadav
Advertisment
Advertisment