/young-bharat-news/media/media_files/2025/09/30/30-a5-2025-09-30-15-18-46.png)
अखिलेश यादव का फाइल फोटो। Photograph: (सोशल मीडिया)
लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता। उत्तर प्रदेश में प्रवक्ता पदों के लिए 15 व 16 अक्तूबर को होने वाली पीजीटी (Post Graduate Teacher) परीक्षा एक बार फिर अपरिहार्य कारणों से टाल दी गई है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने प्रेस नोट जारी करके इस बारे में जानकारी दी है। इसे लेकर समाजवादी पार्टी के मुखिया व पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर निशाना साधा है।
सोशल मीडिया एक्स पर क्या कहा अखिलेश ने
अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर कहा कि उप्र शिक्षा सेवा चयन आयोग जब परीक्षा करवा ही नहीं पाता है, तो इसे भंग क्यों नहीं कर दिया जाता? सपा मुखिया ने सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि ऐसे अपरिहार्य कारण क्या हो सकते हैं, जिन्हें बताया भी नहीं जा सकता। अखिलेश यादव ने कहा कि पारदर्शिता ही ईमानदारी को सुनिश्चित करती है और व्यवस्था में विश्वास को भी। तंज कसते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि कुछ तो है जिसकी पर्दा-दारी है…।
गौतलब है कि उत्तर प्रदेश में प्रवक्ता पदों के लिए 15 व 16 अक्तूबर को होने वाली पीजीटी (Post Graduate Teacher) परीक्षा एक बार फिर अपरिहार्य कारणों से टाल दी गई है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने प्रेस नोट जारी करके इस बारे में जानकारी दी है। परीक्षा को आयोग के उप सचिव ने अपरिहार्य कारणों से स्थगित करने का नोटिस जारी किया है। परीक्षा कब होगी? इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है।
यह भी पढ़ें : Kanpur News : एक अकाउंटेंट क्यों बना रहा था मुजाहिदीन आर्मी? क्या करना चाहता था?
यह भी पढ़ें : UP News : यूपी को दंगे की आग में झोंकने की साजिश का भंडाफोड़, UP ATS ने 4 को गिरफ्तार किया
यह भी पढ़ें : UP News : PGT की परीक्षा एक बार फिर अपरिहार्य कारणों से स्थगित की गई
PGT exam | akhileshyadav | Akhilesh Yadav | samajwadi party | yogi government | yogi government news | latest up news | UP news 2025 | up news hindi | up news breaking