/young-bharat-news/media/media_files/2025/10/22/govardhan-puja-2025-10-22-21-20-31.jpg)
खाटू श्याम मंदिर पहुंचे राज्यसभा सांसद दिनेश शर्मा Photograph: (YBN)
- मन्दिरों में उमड़ा भक्तों का हुजूम, भगवान कृष्ण को लगा 56 भोग
लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता। दीपावली के दूसरे दिन गोवर्धन पूजा और अन्नकूट का पर्व भक्तिभाव के साथ मनाया गया। घरों में लोगों ने गाय के गोबर से भगवान कृष्ण का गोवर्धन पर्वत उठाते हुए स्वरूप बनाया। पूजा अर्चना की और विधि-विधान से कई तरह के पकवानों का भोग लगाया। वहीं मंदिरों में अन्नकूट महोत्सव धूमधाम से मनाया गया।
28 हजार से अधिक भक्तों ने ग्रहण किया प्रसाद
बीरबल साहनी मार्ग स्थित श्री खाटू श्याम मंदिर में सुबह अन्नकूट महोत्सव का भोग प्रसाद ग्रहण करने के भक्तों का हुजूम लग गया। राज्यसभा सांसद डॉ दिनेश शर्मा, विधायक डॉ नीरज बोरा ने भक्तों को प्रसाद वितरित किया। सुबह 11 बजे से शाम छह बजे तक करीब 28 हजार से अधिक भक्तों ने अन्नकूट का प्रसाद ग्रहण किया।
भजनों के बीच हुआ अन्नकूट महोत्सव
मंदिर परिसर में भक्तों के लिए पांच ब्लॉक बनाए गये थे। जिसमें दो ब्लॉक में तीन सौ भक्तों को बैठकर, दो ब्लॉक में खड़े होकर भोग प्रसाद ग्रहण करने की व्यवस्था की गई। इस दौरान लोगों ने भजनों के बीच अन्नकूट महोत्सव का भोग ग्रहण किया। इस अवसर पर श्री श्याम मंदिर के महामंत्री रुपेश अग्रवाल, कोषाध्यक्ष आशीष अग्रवाल, राधे मोहन अग्रवाल, राजन गर्ग, मुकट बिहारी अग्रवाल, राधे श्याम अग्रवाल, विजय अग्रवाल, गोविंद अग्रवाल, अशोक गोयल समेत बड़ी संख्या में भक्त उपस्थित रहे।
माधव मंदिर में बटा महाप्रसाद
डालीगंज स्थित श्रीमाधव मंदिर में अन्नकुट महोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया। कमेटी के वरिष्ठ महामंत्री गोविन्द साहू ने बताया कि अन्नकूट महोत्सव पर 56 प्रकार की मौसमी सब्जी का भोग, पूड़ी, कढ़ी चावल, हलुआ, खीर का महाभोग लगाकर भगवान की महाआरती हुई। उपाध्यक्ष भारत भूषण गुप्ता ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत हरिनाम संकीर्तन के साथ हुई। माया आनंद, कंचन साहू, अनिता साहू, अनुपमा, कविता साहू ने बाल गोपाल पर भजन गाकर पूरा वातावरण भक्तिमय कर दिया। इस अवसर पर बिहारी लाल साहू, गोविन्द साहू, ओमकार जयसवाल, अनुराग साहू उपस्थित रहे।
56 भोग लगाया, नृत्य कर भगवान का वंदन किया
बांस मंडी स्थित श्रीश्री गौर राधा कृष्ण मंदिर में गोवर्धन पूजा श्रद्धा और उल्लास के साथ मनायी गयी। यहां पर भक्तों ने भगवान को 56 प्रकार के फल, मिष्ठान व विभिन्न प्रकार के पकवानों का भोग लगाया। वहीं श्री हरिनाम संकीर्तन पर भक्तों ने भावपूर्ण नृत्य कर भगवान की वंदना की। डालीगंज स्टेशन रोड स्थित भुईयन देवी मंदिर में भी अन्नकूट महोत्सव मनाया गया। बड़ी संख्या में लोगों ने भोग प्रसाद ग्रहण किया।
Govardhan Puja 2025 | Annakut mohatsav
यह भी पढ़ें- UP Politics : अखिलेश का बड़ा हमला, प्रधानमंत्री पद के लिए 'वसूली' करवा रहे सीएम योगी
यह भी पढ़ें- UP News : 5 महानगरों में सैटेलाइट ऑफिस खोल यूपी में निवेश को गति देगी योगी सरकार
/young-bharat-news/media/agency_attachments/2024/12/20/2024-12-20t064021612z-ybn-logo-young-bharat.jpeg)
Follow Us