Advertisment

नाका क्षेत्र में पुलिस-नगर निगम का अतिक्रमण विरोधी अभियान चला, अवैध पार्किंग व ठेले हटाए गए

लखनऊ के नाका क्षेत्र में 19 अगस्त को पुलिस और नगर निगम की संयुक्त टीम ने अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया। बांस मंडी से नाका चौराहा, आर्यनगर और विजयनगर तक फैले मार्गों पर अवैध पार्किंग, ठेले-खोमचे और अस्थायी ढांचे हटाए गए।

author-image
Shishir Patel
Photo

अतिक्रमण के खिलाफ चला अभियान।

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता । राजधानी में जोन-पश्चिमी के नाका क्षेत्र में बुधवार को पुलिस और नगर निगम की संयुक्त टीम ने अतिक्रमण के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया। कार्रवाई बांस मंडी से नाका चौराहा, आर्यनगर, विजयनगर होते हुए पुन: बांस मंडी तक केंद्रित रही। इस दौरान सड़कों पर फैले अस्थायी ढांचे, ठेले-खोमचे और अवैध पार्किंग हटाई गई। वहीं स्थायी अतिक्रमणकारियों को चेतावनी देकर नोटिस जारी किए गए।

अभियान का मुख्य उद्देश्य यातायात को सुचारु बनाना 

अभियान के दौरान टीम ने सार्वजनिक स्थानों पर बाधा बन रहे सिलेंडर और अन्य सामान जब्त किए। संयुक्त कार्रवाई का नेतृत्व सहायक पुलिस आयुक्त कैसरबाग, सहायक पुलिस आयुक्त यातायात, नाका थाना प्रभारी और यातायात निरीक्षक ने किया। नगर निगम की टीम के साथ-साथ व्यापार मंडल के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे। अभियान का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाना, सड़क किनारे हो रहे अवैध कब्जों को हटाना और स्वच्छता सुनिश्चित करना था। 

इस पहल की स्थानीय व्यापारियों ने की सराहना 

अभियान से मुख्य मार्गों पर आवागमन सुगम हुआ और राहगीरों को बड़ी राहत मिली। स्थानीय नागरिकों और व्यापारियों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि अतिक्रमण हटाने से न केवल ट्रैफिक जाम की समस्या में कमी आएगी बल्कि बाजार क्षेत्र भी व्यवस्थित और साफ-सुथरा दिखेगा। पुलिस और प्रशासन का कहना है कि आगे भी इस तरह के अभियान नियमित रूप से चलाए जाएंगे ताकि सार्वजनिक स्थानों को अतिक्रमण मुक्त रखा जा सके।

यह भी पढ़ें: UP News: अखिलेश यादव ने किसे कहा तानाशाह? कौन कुर्सी नहीं बचा पाएगा?

Advertisment

यह भी पढ़ें: इंदिरानगर पुलिस ने नकबजनी करने वाले दो चोरों को किया गिरफ्तार, चोरी का माल बरामद, ऑटो रिक्शा से घूमकर सूने घरों को बनाते थे अपना निशाना

यह भी पढ़ें: Road accident : आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा, बस खाई में गिरी, 15 यात्री घायल

news Lucknow
Advertisment
Advertisment