/young-bharat-news/media/media_files/2025/08/20/hazratganj-2025-08-20-19-55-36.jpg)
हजरतगंज में चला अभियान।
लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता । राजधानी में जोन-मध्य अंतर्गत थाना हजरतगंज क्षेत्र में पुलिस और नगर निगम की संयुक्त टीम ने मंगलवार को अतिक्रमण के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया। यह कार्रवाई बल्मिकी तिराहे से लालबाग चौराहे, हरिओम मंदिर, कार बाजार, मेफेयर तिराहा होते हुए अटल चौक और कैपिटल तिराहे तक केंद्रित रही।अभियान के दौरान प्रमुख मार्गों पर अवैध अस्थायी अतिक्रमण और अवैध पार्किंग हटाई गईं। वहीं, स्थायी अतिक्रमण करने वालों को सख्त चेतावनी दी गई।
अवैध कब्जा किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा
कार्रवाई का उद्देश्य क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त बनाना, यातायात व्यवस्था को सुचारु करना और सार्वजनिक स्थानों पर स्वच्छता बनाए रखना था।इस अभियान में नगर निगम की विशेष टीम, सहायक पुलिस आयुक्त हजरतगंज, थाना प्रभारी हजरतगंज, यातायात निरीक्षक, थाना पुलिस बल और व्यापार मंडल के प्रतिनिधि शामिल रहे। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि अवैध कब्जों और अतिक्रमण को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अभियान के चलते कई स्थानों से राहगीरों और स्थानीय नागरिकों को काफी राहत मिली।
स्थानीय व्यापार मंडल ने भी इस पहल का स्वागत किया
लोगों ने बताया कि अवैध पार्किंग और ठेलों के कारण अक्सर यातायात जाम की समस्या रहती थी, लेकिन कार्रवाई से सड़कों पर सुगमता आई है। स्थानीय व्यापार मंडल ने भी इस पहल का स्वागत किया और भविष्य में सहयोग का आश्वासन दिया। प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह कि ऐसे अभियान आगे भी नियमित रूप से जारी रहेंगे ताकि शहर की यातायात और स्वच्छता व्यवस्था में सुधार हो सके।
यह भी पढ़ें: Crime News: बेकरी की आड़ में गांजा बेचने वाला गिरफ्तार