Advertisment

Ayodhya News: 'अयोध्‍या राम की नगरी है... जिसे मस्जिद चाहिए, वो सरयू पार चला जाए': विनय कटियार

अयोध्‍या में राम मंदिर का निर्माण अपने आखिरी चरण में है, लेकिन इसे लेकर राजनीति एक बार फ‍िर गरमा गई है। भाजपा नेता, पूर्व सांसद और राम मंदिर आंदोलन के प्रमुख चेहरे विनय कटियार ने धन्‍नीपुर में प्रस्‍तावित मस्जिद को लेकर कड़ा और विवादित बयान दिया है।

author-image
Vivek Srivastav
AYODHYA NEWS

RAM MANDIR-VINAY KATIYAR Photograph: (YBN)

लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता। अयोध्‍या राम की नगरी है और यहां स‍िर्फ राम मंदिर है, जिसे मस्जिद चाहिए वो सरयू पार चला जाए। यह विवादित बयान दिया है पूर्व सांसद विनय कटियार ने। उन्‍होंने साफ शब्‍दों में कहा कि हम धन्‍नीपुर मस्जिद के बारे में कुछ नहीं जानते हैं और वहां पर कुछ भी नहीं बनने वाला।

यहां सिर्फ राम मंदिर है

राम मंदिर का निर्माण अपने आखिरी चरण में है लेकिन, इसे लेकर राजनीति एक बार फ‍िर गरमा गई है। भाजपा के वरिष्‍ठ नेता पूर्व सांसद और राम मंदिर आंदोलन के प्रमुख चेहरा विनय कटियार ने धन्‍नीपुर में प्रस्‍तावित मस्जिद को लेकर कड़ा और विवादित बयान दिया है। 

उन्‍होंने साफ कहा है कि अयोध्‍या में मस्जिद नहीं हो सकती, जो लोग ऐसी बात कर रहे हैं वे सरयू पार चले जाएं, गोंडा या बस्‍ती चले जाएं। विनय कटियार ने कहा कि हम स‍िर्फ इतना जानते हैं कि अयोध्‍या राम की नगरी है और यहां सिर्फ राम मंदिर है। 

पूर्व सांसद ने अपने ताजा विवादित बयान से रामनगरी के माहौल को एक बार फ‍िर संवदेनशील बना दिया है। गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के बाद राम मंदिर बन रहा है और धन्‍नीपुर गांव में मस्जिद के लिए सरकार की ओर दूसरे पक्ष को पांच एकड़ जमीन दी गई थी।

Advertisment

यह भी पढ़ें- चेक मीटर से रीडिंग मिलाने पर उड़े उपभोक्ता के होश, स्मार्ट प्रीपेड मीटर में 377 यूनिट ज्यादा निकली

यह भी पढ़ें- मिशन शक्ति 5.0 : बेटियों ने रैलियों-नुक्कड़ नाटकों से दिया शिक्षा, सुरक्षा और सशक्तीकरण का संदेश

यह भी पढ़ें- ट्रॉमा सेंटर में नर्सिंग अधिकारी की पिटाई के आरोपित नौ डॉक्टरों पर FIR, चार निलंबित, CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

Advertisment

 ayodhya | Ayodhya news 2025 | ayodhya ram mandir | latest up news | up news | UP news 2025 | up news hindi 

up news latest up news ayodhya ayodhya ram mandir up news hindi UP news 2025 Ayodhya news 2025
Advertisment
Advertisment