Advertisment

Ayodhya: राममंदिर में Titanium का प्रयोग, ऐसा करने वाला दुनिया का पहला मंदिर

अयोध्‍या के भव्‍य राम मंदिर की मजबूती के लिए टाइटेनियम धातु का प्रयोग किया जा रहा है। राम मंदिर दुनिया पहला ऐसा मंदिर बन गया है, जिसमें टाइटेनियम धातु का प्रयोग किया जा रहा है। इसमें टाइटेनियम की 32 जाली लगाने का कार्य जारी है।

author-image
Vivek Srivastav
ram mandir 1

राम मंदिर का फाइल फोटो। Photograph: (सोशल मीडिया)

लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता। अयोध्‍या का भव्‍य राम मंदिर दुनिया का पहला ऐसा मंदिर बन गया है, जिसमें मंदिर की मजबूती के लिए टाइटेनियम जैसी उच्‍च स्‍तरीय धातु का प्रयोग किया गया है। राम मंदिर में टाइटेनियम से बनी 32 जालियां लगाई जानी हैं, जिनमें से प्रयोग के तौर पर लगाई गई और उसे ट्रस्‍ट से हरी झंडी भी मिल गई है। अब बाकी जालियां लगाने का काम क‍िया जाएगा। टाइटेनियम धातु का जीवनकाल एक हजार साल से भी ज्‍यादा होता है। 

15 अगस्‍त तक पूरा हो जाएगा कार्य

इस बारे में राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र ने कहा कि राम मंदिर देश दुनिया का पहला ऐसा मंदिर बन गया है जिसके निर्माण में टाइटेनियम का उपयोग किया जा रहा है। इसके भूतल, प्रथम व द्वितीय तल पर टाइटेनियम की जालियां लगाई जा रही हैं और यह कार्य 15 अगस्‍त तक पूरा होना है। उन्‍होंने कहा कि मंदिर निर्माण के बाकी कार्यों की गति को लेकर हम संतुष्‍ट हैं और हमें भरोसा है कि जुलाई माह के आखिरी तक प्लिंथ व परकोटा पर रामकथा का कार्य भी पूर्ण हो जाएगा। 

सागौन की लकड़ी का होगा इस्‍तेमाल

समिति अध्यक्ष ने बताया कि मंदिर और परकोटा में लगभग 14 लाख क्यूबिक फीट वंशी पहाड़पुर का पत्थर लगना था, जिसमें से 13 लाख क्यूबिक फीट पत्थर लग चुका है। साथ ही अभी तक जो अस्थायी मंदिर था, उसी आकार का एक मंदिर सागौन की लकड़ी से बनाया जाएगा। मंदिर के संरक्षण के लिए शीशे का कवर भी लगेगा, जो उसे सभी मौसम में सुरक्षित रखेगा। उन्‍होंने बताया कि मंदिर में लोअर प्लिंथ पर 800 फीट की लंबाई में रामकथा उकेरने का कार्य जारी है। इसमें 500 फीट पर राम कथा के म्यूरल लग चुके हैं। वहीं, परकोटा में कांसे के 80 म्यूरल लगने थे जिनमें से करीब 45 लग चुके हैं। उन्‍होंने कहा कि शेष कार्य भी तय अवधि में पूर्ण कर लिया जाएगा। 

यह भी पढ़ें : Crime News : आई लव यू रिद्धिमा... पापा मरकर भी करेंगे प्यार – सुसाइड नोट में बयां की बेटी से अंतिम मोहब्बत

Advertisment

यह भी पढ़ें : छात्रवृत्ति रोकने पर भड़कीं Mayawati, कहा- 3500 दलित विद्यार्थियों का भविष्य अधर में, CM योगी से की खास अपील

यह भी पढ़ें : UP News: अखिलेश यादव बोले, भाजपा की तरह उसकी खाद भी नकली निकली?

latest lucknow news in hindi | lucknow news today | lucknow news update | ayodhya ram mandir news | ayodhya ram mandir

Advertisment
ayodhya ram mandir ayodhya ram mandir news lucknow news update lucknow news today latest lucknow news in hindi
Advertisment
Advertisment