Advertisment

Lucknow News : बीबीएयू की प्रो. मधूलिका दुबे को भर्ती एवं पदोन्नति संकाय का प्रभार

बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय की सांख्यिकी विभाग की प्रो. मधूलिका दुबे को विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा भर्ती एवं पदोन्नति (फैकल्टी) का प्रभार सौंपा गया है।

author-image
Deepak Yadav
Prof. Madhulika Dube

Prof. Madhulika Dube Photograph: (BBAU)

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता। बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय (BBAU) की सांख्यिकी विभाग की प्रो. मधूलिका दुबे को विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा भर्ती एवं पदोन्नति (फैकल्टी) का प्रभार सौंपा गया है। यह दायित्व उन्हें विश्वविद्यालय में शिक्षकों की भर्ती एवं पदोन्नति संबंधी सभी कार्यों के संचालन और देखरेख के लिए दिया गया है। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति ने प्रो. मधूलिका दुबे को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

विश्वविद्यालय परिवार ने दी शुभकामनाएं

विश्वविद्यालय प्रशासन को विश्वास है कि प्रो. मधूलिका दुबे के अनुभव और नेतृत्व से भर्ती एवं पदोन्नति की प्रक्रिया और अधिक पारदर्शी एवं प्रभावी होगी। तथा संस्थान की शैक्षणिक गुणवत्ता को नई दिशा मिलेगी। इस अवसर पर विश्वविद्यालय परिवार के सदस्य जैसे शिक्षक, गैर शिक्षण कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों ने भी प्रो. मधूलिका दुबे को शुभकामनाएं दीं।

यह भी पढ़ें- क्या खूब लगती हो... स्पेस हीरो शुभांशु ने पत्नी के लिए गीत गाकर जीत लिया सबका दिल

यह भी पढ़ें- शुभांशु शुक्ला का खास अंदाज में स्वागत : सीएमएस में सजा अंतरिक्ष का संसार, स्पेससूट में नन्हें एस्ट्रोनॉट

Advertisment

यह भी पढ़ें- पक्का पुल, खदरा में आज नहीं आएगी बिजली, सिंधु नगर में लटकते तार दुर्घटना को दे रहे दावत

BBAU
Advertisment
Advertisment