Advertisment

भाजपा को लोकतंत्र नहीं लूटतंत्र में विश्वास, अखिलेश यादव बोले- इन मुखबरीजीवी लोगों...

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी पर लोकतंत्र को कमजोर करने और चुनावी प्रक्रिया में गड़बड़ियों को बढ़ावा देने का गंभीर आरोप लगाया है।

author-image
Deepak Yadav
akhilesh yadav

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव Photograph: (YBN)

लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता। समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर लोकतंत्र को कमजोर करने और चुनावी प्रक्रिया में गड़बड़ियों को बढ़ावा देने का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि भाजपा राज में फैली चुनावी धांधली के कूड़ा को हटाना  जरूरी है।

भाजपा का लूटतंत्र में विश्वास

सपा प्रमुख ने रविवार को इंटरनेट मीडिया एक्स पर कहा कि ‘सच्चे स्वच्छ भारत’ के लिए भाजपा राज में चुनाव आयोग के कुछ अधिकारियों द्वारा फैलाए गए धांधलियों के कूड़े को हटाना भी उतना ही जरूरी है, भाजपा और उसके संगी-साथी लोकतंत्र में नहीं लूटतंत्र में विश्वास करते हैं। इन्होंने आजादी के पहले से लेकर आज तक सदैव पिछले दरवाजेवाली, खुफियाखोरी का काम किया है। इन मुखबरीजीवी लोगों की ये सेंधमारी अब खुल गयी है और जनता घपले-घोटालों को सहने की सीमा पार कर चुकी है। ये पिछले दरवाजेवाले अपने अगले दरवाजे की जन-दस्तक को सुनें।

चुनाव आयोग पर उठाए सवाल

अखिलेश ने आगे कहा कि चुनाव आयोग में ईमानदार लोगों की उपेक्षा हो रही है। मिलीभगत से चुनावी गोरखधंधे में संलिप्त कुछ अधिकारियों की वजह से चुनाव आयोग की शुचिता और प्रतिष्ठा पर जो आंच आई है, उसे दूर करना ही होगा। भ्रष्टों का भंडाफोड़ लगातार जारी रखना है। दीमक की तरह लोकतंत्र को अंदर से खोखला करने वालों के दिन अब लद गये हैं।

यह भी पढ़ें- UP Politics : शिष्टाचार की सियासत बराबर, अब आजम पहुंचे अखिलेश के घर

Advertisment

 यह भी पढ़ें- बिहार में यूपी का महा मुकाबला, योगी-अखिलेश में जीता कौन!

 यह भी पढ़ें- UP Politics : पटेल जयंती के सहारे पीडीए में सेंध लगाएगी भाजपा, जानिए कैसे

bjp Akhilesh Yadav
Advertisment
Advertisment