Advertisment

बीजेपी MLA नंदकिशोर गुर्जर का बड़ा बयान : बोले- मुस्लिम समुदाय बकरीद पर बकरे की जगह कद्दू काटे

BJP विधायक नंद किशोर गुर्जर ने मुस्लिम समुदाय से बकरीद पर बकरे की जगह केक या फिर कद्दूू काटने की अपील की है। इस पहल को अपने विधानसभा क्षेत्र लोनी में लागू करने की भी बात कही है।।

author-image
Deepak Yadav
bjp mla nand kishore gurjar

बीजेपी विधायक नंदकिशोर गुर्जर का बकरीद को लेकर बड़ा बयान Photograph: (Social Media)

Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता। गाजियाबाद की लोनी विधानसभा से भाजपा विधायक नंद किशोर गुर्जर एक बार फिर सुर्खियों में हैं। बकरीद से पहले उन्होंने एक बड़ा बयान देते हुए त्योहार को इको-फ्रेंडली तरीके से मनाने की अपील की है। विधायक गुर्जर ने कहा कि जिस तरह होली और दीपावली पर्वों को पर्यावरण के अनुकूल (इको-फ्रेंडली) मनाया जाने लगा है। उसी तरह बकरीद मनाई जानी चाहिए। विशेष समुदाय को बकरीद पर बकरे की जगह कद्दू काटना चाहिए। उन्होंने कहा कि वे इस पहल को अपने विधानसभा क्षेत्र लोनी में  लागू करेंगे। ताकि त्योहार के उत्सव के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया जा सके।

Advertisment

बकरीद पर सांकेतिक कुर्बानी अपनाएं

भाजपा विधायक नंद किशोर गुर्जर ने मंगलवार को मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि हिंदू समाज ने परंपरागत बलि प्रथा को समाप्त कर प्रगति की है। पहले जहां पशु बलि दी जाती थी, अब उसकी जगह प्रतीकात्मक रूप से नारियल फोड़ा जाता है या कद्दू काटा जाता है। उन्होंने मुस्लिम समुदाय से भी अपील की कि वे बकरीद पर वास्तविक कुर्बानी की बजाय सांकेतिक कुर्बानी अपनाएं। विधायक ने सुझाव दिया कि बकरे की जगह उसका केक या कद्दू काटा जा सकता है। उन्होंने दावा किया कि बड़ी संख्या में जानवरों की कुर्बानी से उत्पन्न कंपन भूकंप का कारण बन सकता है।इसके वैज्ञानिक प्रमाण भी हैं। उन्होंने कहा कि जब ईश्वर ने किसी को जीवन देने की शक्ति नहीं दी, तो उसे छीनने का अधिकार भी नहीं है। इसलिए जरूरी है कि इस परंपरा में सुधार किया जाए। साथ ही उन्होंने कहा कि जीव हत्या पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 का उल्लंघन भी है।

बीफ गाय का मांस नहीं

Advertisment

भाजपा विधायक नंद किशोर गुर्जर ने भारत से बीफ निर्यात को लेकर उठे सवाल पर स्पष्ट किया कि बीफ गाय का मांस नहीं। यह कहना पूरी तरह गलत है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा सरकार के सत्ता में आने के बाद गाय के मांस का निर्यात पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि भारत श्रीकृष्ण और महावीर और महान संतों की भूमि है। जहां अहिंसा और करुणा की परंपरा रही है। इससे पहले विधायक ने हिंडन एयरपोर्ट के आसपास के क्षेत्रों में मीट शॉप और स्लॉटर हाउस पर बैन लगाने के लिए डीसीपी को एक पत्र भी लिखा था। गुर्जर ने प्रशासन से आग्रह किया कि लोनी क्षेत्र में एयरक्राफ्ट ऑर्डिनेंस और पशुधन अधिनियम 1960 का कड़ाई से पालन कराया जाए। यह सुनिश्चित किया जाए कि गौवंश या किसी भी अन्य जीव की हत्या न हो।

यह भी पढ़ें : Lucknow Weather Report: लखनऊ में देर रात हल्‍की बूंदाबादी से बदला मौसम, गर्मी व उमस से राहत

यह भी पढ़ें : UP Police: डीजी रैंक के तीन आईपीएस अधिकारियों का तबादला

Advertisment

यह भी पढ़ें : Good News: बैंकॉक के अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन मेले में दिखेंगी यूपी की बौद्ध विरासतें

यह भी पढ़ें : Ayodhya News: अयोध्या में राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा-2 का भव्य आयोजन मंगलवार से, तैयारियां पूरी

Advertisment
Advertisment