Advertisment

भाजपा चुनावी भ्रष्टाचार का ब्रह्मांडविद्यालय : Akhilesh Yadav ने कहा- लोकतंत्र को खत्म करने का षड्यंत्र रच रही बीजेपी

भारतीय जनता पार्टी और चुनाव आयोग की मिलीभगत से मतदाता सूचियों में फर्जी लोगों के नाम जोड़े जाने के आरोपों के बीच समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बीजेपी पर तीखा हमला बोला है।

author-image
Deepak Yadav
akhilesh yadav

अखिलेश यादव का भाजपा पर तीखा हमला

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी (BJP) और चुनाव आयोग (EC) की मिलीभगत से मतदाता सूचियों में फर्जी लोगों के नाम जोड़े जाने का मामला सुर्खियों में है। लोकसभा में नेता विपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के इन आरोपों से सियायत गरमा गई है। विपक्ष इस मामले में भाजपा और ईसी पर हमलावर है। इस बीच समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने यूपी के रामपुर और कुंदरकी विधानसभा में वोटों की डकैती का आरोप लागते हुए बीजेपी पर तीखा हमला बोला है।

भाजपा भ्रष्टाचार का विश्वविद्यालय

अखिलेश यादव ने रविवार को एक्स पर प्रदेश के इन दोनों विधानसभाओं के चार्ट पोस्ट करते हुए लिखा कि भाजपा भ्रष्टाचार का विश्वविद्यालय है और चुनावी भ्रष्टाचार का ब्रह्मांडविद्यालय। हकमारी और ‘मतमारी’ से भाजपा लोकतंत्र को खत्म करने का जो षड्यंत्र रच रही है, हम सब मिलकर उसे कामयाब नहीं होने देंगे। 

जनता समझे-

- भाजपा कुछ लोगों की मिलीभगत से कभी अपने समर्थक फर्जी मतदाताओं का नाम बढ़ा देती है।
- भाजपा सत्ता सजातीय अधिकारियों की साठगांठ से कभी अपने विरोधी मतदाताओं का नाम कटा देती है।
- ⁠भाजपा बूथ पर अपने चुनिंदा लोगों को सेट करके फर्जी वोट डालने का ‘टारगेट’ देती है।
- ⁠भाजपा बंदूक तानकर कभी मत डालने से रुकवाती है।
- ⁠भाजपा अपने समर्थकों से कई-कई वोट डलवाती है।
- ⁠भाजपा अपने समर्थकों के नक़ली आईडी बनवाकर अपने लिए फ़र्ज़ी मतदान करवाती है।
- ⁠भाजपा फोर्स लगाकर कभी ईवीएम बदलवा देती है।
- ⁠भाजपा कभी सीसीटीवी के सामने, अपने विरुद्ध डाले गये मतों को खारिज भी करवाती है।
- भाजपा डीएम से कभी जीत का सर्टिफिकेट भी बदलवाती है। 

Advertisment

यह भी पढ़ें- रक्षाबंधन पर बिजली कर्मियों ने जनता को बताए निजीकरण के नुकसान, पावर कारपोरेशन से पूछे पांच बड़े सवाल

यह भी पढ़ें- अंतरराष्ट्रीय वॉलीबाल सर्किट में चमक बिखेरने वाले यूपी के खिलाड़ियों का हुआ सम्मानयह भी पढ़ें- ‘कॉरपोरेट

घरानों, पावर सेक्टर छोड़ो’ : निजीकरण के विरोध में तिरंगा लेकर सड़क पर उतरे बिजली कर्मचारी 

Advertisment

यह भी पढ़ें- उपभोक्ता परिषद का बड़ा आरोप : निजीकरण मसौदे के हर पन्ने में छिपा घोटाला, CM से दस्तावेज सार्वजनिक करने की मांग

 samajwadi party | UP Politics

UP Politics bjp samajwadi party Akhilesh Yadav
Advertisment
Advertisment