Advertisment

Crime News :गोमती नदी में कूदी अज्ञात महिला का शव बरामद

लखनऊ में गोमती नदी से अज्ञात महिला का शव बरामद। उम्र 45-50 वर्ष, सांवला रंग, औसत कद। शव पर काले रंग की टी-शर्ट और बैंगनी मैक्सी थी। पहचान अभी अज्ञात है। पुलिस इसके बारे में पता लगाने में जुटी है।

author-image
Shishir Patel
Gomti River

गोमती नदी में मिला महिला का शव ।

लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता। राजधानी के थाना चौक क्षेत्र में स्थित पुराने पक्के पुल से गोमती नदी में कूदी अज्ञात महिला का शव बरामद किया गया है। घटना की सूचना बुधवार को लगभग 19:45 बजे मिली थी। मौके पर पुलिस टीम, स्थानीय गोताखोरों और एसडीआरएफ की सहायता से तलाशी अभियान चलाया गया।

दोनों हाथों में लाल और हरे रंग की चूड़ियाँ थीं

आज को पुनः तलाशी अभियान चलाकर महिला का शव नदी से बरामद किया गया। महिला की उम्र लगभग 45-50 वर्ष, रंग सांवला, कद औसत और शारीरिक बनावट इकहरा बताई गई है। शव पर काले रंग की फुल बांह वाली ऊनी टी-शर्ट और बैंगनी रंग की छींटदार मैक्सी थी। दोनों हाथों में लाल और हरे रंग की चूड़ियाँ थीं।

अभी तक नाम व पता अज्ञात

स्थानीय निवासियों से महिला की पहचान के प्रयास किए गए, लेकिन अभी तक नाम व पता अज्ञात है। शव को पंचनामा कार्यवाही के बाद एंबुलेंस के माध्यम से केजीएमयू मोर्चरी में सुरक्षित रखवाया गया है।जानकारी रखने वाले नागरिक प्रभारी निरीक्षक, थाना चौक (9454403847) या थाना कार्यालय चौक (7839861101) पर सूचित कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: नीट परीक्षा पास कराने के नाम पर करोड़ों की साइबर ठगी का खुलासा, मुख्य सरगना समेत दो गिरफ्तार, मोबाइल, सीपीयू व कैश बरामद

Advertisment

यह भी पढ़ें: UP Politics: अखिलेश बोले, SIR के दबाव में जान गंवाने वाले कर्मियों को एक करोड़ का मुआवजा दे चुनाव आयोग

यह भी पढ़ें: पुलिस मुख्यालय में “संविधान दिवस” के अवसर पर अधिकारियों और कर्मचारियों को दिलाई गई शपथ

news Lucknow
Advertisment
Advertisment