Advertisment

सिर्फ पौधा नहीं, आने वाली पीढ़ियों के लिए सांसें बो रहे हैं : ब्रजेश पाठक

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा की प्रकृति और मां हमारा पोषण करती है, प्रकृति और मां में कोई भेद नहीं, मां ही प्रकृति है, प्रकृति ही मां है। इसलिए पर्यावरण के संरक्षण एवं संवर्धन की हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी है।

author-image
Abhishek Mishra
Deputy Chief Minister Brajesh Pathak

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने वृक्षारोपण महाअभियान का किया शुभारंभ

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता। उत्तर प्रदेश में पर्यावरण संरक्षण को जन आंदोलन का रूप देने के उद्देश्य से बुधवार से राज्यव्यापी वृक्षारोपण महाअभियान की शुरुआत हो गई। राजधानी लखनऊ स्थित कुकरैल वन क्षेत्र से इस अभियान का उद्घाटन प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने किया। उन्होंने पीपल, नीम और बरगद जैसे पारंपरिक छायादार और औषधीय पौधों का रोपण कर अभियान की शुरुआत की और जनता से पर्यावरण की रक्षा का संकल्प लेने की अपील की।

जनप्रतिनिधियों से सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान

डिप्टी सीएम ने कहा इस वर्ष लखनऊ मंडल को सर्वाधिक पौधारोपण का लक्ष्य दिया गया है। वन विभाग ने अकेले 14 करोड़ पौधे लगाने की व्यापक योजना तैयार की है, जिसमें शैक्षणिक संस्थानों, शासकीय कार्यालयों, सामाजिक संगठनों और आम नागरिकों की भागीदारी को सुनिश्चित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि यह अभियान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'एक पेड़ मां के नाम' प्रेरणास्पद संदेश के तहत चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि स्वयं मुख्यमंत्री योगी प्रदेश के तीन विभिन्न स्थलों पर पौधारोपण करेंगे और सभी जनप्रतिनिधियों को इसमें सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया गया है।

प्रकृति और मां में कोई भेद नहीं

इस अवसर पर डिप्टी सीएम ने कहा की यह महज पौधे लगाने की गतिविधि नहीं है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए एक स्वच्छ, हरित और स्वास्थ्यवर्धक वातावरण की नींव रखने का संकल्प है। ये सिर्फ पौधे नहीं है हमारी सरकार आने वाली पीढ़ियों के लिए सांसें बोने का काम कर रही है। यह अभियान केवल सरकार का नहीं, बल्कि हर नागरिक की भागीदारी से सफल होगा। उन्होंने कहा की प्रकृति और मां हमारा पोषण करती है, प्रकृति और मां में कोई भेद नहीं, मां ही प्रकृति है, प्रकृति ही मां है। इसलिए पर्यावरण के संरक्षण एवं संवर्धन की हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी है और बेहतर कल लिए हमें आज वृक्षारोपण करना होगा।

अभियान के बहाने विपक्ष पर तंज

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने विपक्षी दलों पर निशाना साधा। उन्होंने कहा की हमारा उद्देश्य प्रदेश को हरा-भरा बनाना है, जबकि विपक्ष के पास अब कहने को कुछ नहीं बचा है। अपने कार्यकाल में उन्होंने जो भी किया, जनता ने उसी का जवाब उन्हें दिया है, और आज जब राज्य में सकारात्मक पहल हो रही है, तो उन्हें केवल आलोचना करने की पीड़ा हो रही है।

सभी ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा  

Advertisment

वृक्षारोपण को जनसहभागिता से जोड़ते हुए कई विद्यालयों और महाविद्यालयों में विद्यार्थियों को भी इस मुहिम में जोड़ने के लिए विशेष अवकाश दिया गया। स्कूली छात्रों, शिक्षकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और पर्यावरण प्रेमियों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई।

यह भी पढ़ें- Nagar Nigam : लखनऊ में बनेगा हाईटेक डॉग शेल्टर, एआई कैमरे से पकड़े जाएंगे आवारा जानवर

यह भी पढ़ें- वृक्षारोपण महाभियान : डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने दिलाया 'एक पेड़ मां के नाम' का संकल्प, प्रदेश में लगेंगे 37 करोड़ पौधे

Advertisment

यह भी पढ़ें- BBAU में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान को मिली नई उड़ान, एक साथ रोपे गए 2100 पौधे

Advertisment
Advertisment