Advertisment

Akhilesh Yadav के जन्मदिन पर जश्न : सपा मुख्यालय में गूंज रहे 2027 में जीत के गीत, स्कूटी-सिलाई मशीन का होगा लकी ड्रा

सपा प्रवक्ता डॉ नीतेन्द्र भाई जी यादव ने 'यंग भारत न्यूज' से बातचीत में कहा कि अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री रहते हुए युवाओं, शोषितों और महिलाओं समेत के हर वर्ग के लिए बेहतरीन काम किए, जो अभी भी जारी हैं।

author-image
Deepak Yadav
एडिट
akhilesh yadav birthday celebration

अखिलेश यादव के जन्मदिन सपा कार्यायल पर जश्न का महौल Photograph: (YBN)

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता। समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) के जन्मदिन पर आज पार्टी के प्रदेश कार्यालय के अंदर से लेकर बाहर तक जश्न का महौल है। प्रदेश भर से सपा विधायक और कार्यकर्ता उन्हें बधाई देने के लिए पहुंचे हैं। सपा कार्यालय होर्डिंग और बैनर से पट गया है। सड़क के दोनो तरफ भंडारों की कतार है। कार्यकर्ता पांच किलो का केक लेकर कार्यालय पहुंचे। जिसमें अखिलेश को पीडीए का महानायक बताया। सुबह से ही 2027 में अखिलेश आर रहे हैं... समेत कई गानें गूंज रहे हैं। गीतों के जरिए यह संदेश दिया जा रह कि जनता 2027 के विधानसभा चुनाव में अखिलेश यादव को एक बार फिर मुख्यमंत्री की कुर्सी पर देखना चाहती है।

बधाई देने वालों का लगा तांता

अखिलेश यादव का आज 52वां जन्मदिन है। इस मौके पर उन्हें बधाई देने वाले लोगों का तांता लगा हुआ है। सपा नेता अपने-अपने अंदाज में उन्हें बधाई दे रहे हैं। कार्यालय के बाहर अखिलेश यादव स्कूटी और सिलाई मशीन का लकी ड्रा निकालेंगे। इसके अलावा महिलाओं को साड़ियां भी वितरित की जायेंगी। प्रदेश भर से आए सपा नेता और कार्यकर्ता अखिलेश यादव का बाहर आने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। माहौल उत्सव और जोश से भरा है।

जनता योगी सरकार से त्रस्त

इस दौरान सपा प्रवक्ता डॉ नीतेन्द्र भाई जी यादव ने 'यंग भारत न्यूज' से बातचीत में कहा कि अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री रहते हुए युवाओं, शोषितों और महिलाओं समेत के हर वर्ग के लिए बेहतरीन काम किए, जो अभी भी जारी हैं। उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और महिला सशक्तीकरण के लिए एतिहासिक पहल की, जिससे जनता को वास्तविक लाभ मिला। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता योगी सरकार से त्रस्त हो चुकी है। प्रदेशवासी अखिलेश यादव से उम्मीद कर रहे हैं कि उनकी सत्ता आएगी और लोगों के कल्याण के लिए कार्य करेगी।

योगी सरकार में महिलाएं असुरक्षित 

राष्ट्रीय सचिव अपर्ण बंसल जैन ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि योगी सरकार में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। अपराध और अपराधियों के प्रति जीरो टॉलरेंस नीति के दावे हवाहवाई साबित हो रहे हैं। प्रदेश में अपराधों की बाढ़ आ गई है। महिला उत्थान की ठोस योजनाएं नहीं हैं। ऐसे में प्रदेश की आधी आ​बादी समाजवादी पार्टी की ओर उम्मीद भी निगाहों से देख रही हैं। 

Advertisment

यह भी पढ़ें :UP News: सीएम योगी ने एक लाइन में दी अखिलेश को जन्‍मदिन की बधाई, लोग बोले-सामने वाले के व्‍यवहार ने बाबाजी को बदल दिया

यह भी पढ़ें :लखनऊ में कैब ड्राइवरों की हड़ताल : नहीं चल रही ओला-उबर, सफर हुआ मुश्किल

Akhilesh Yadav
Advertisment
Advertisment