Advertisment

Lucknow Weather Today : राजधानी में मौसम का बदला मिजाज, रिमझिम बारिश से उमस और गर्मी से मिली राहत

Weather Update : अर्जुनगंज, गोमतीनगर, तेलीबाग समेत कई इलाकों में हल्की बारिश से मौसम सुहावना हो गया। सुबह से धूप की बजाय बादल छाए हुए हैं। बारिश के बाद तापमान में भी गिरावट हुई। 

author-image
Deepak Yadav
rain in lucknow

लखनऊ में रिमझिम बारिश से उमस और गर्मी से मिली राहत Photograph: (Google)

लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता। राजधानी में कई दिनों से भीषण गर्मी और उमस से परेशान लोगों को सोमवार को राहत मिली। अर्जुनगंज, गोमतीनगर, तेलीबाग समेत कई इलाकों में हल्की बारिश से मौसम सुहावना हो गया। सुबह से धूप की बजाय बादल छाए हुए हैं। बारिश के बाद तापमान में भी गिरावट हुई। 

मानसून की पश्चिमी राजस्थान से वापसी

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि दक्षिण-पश्चिम मानसून की पश्चिमी राजस्थान से वापसी हो रही है। पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी में निम्न दाब का क्षेत्र बन रहा है। इसके मध्य भारत की ओर बढ़ने के साथ ही मानसून द्रोणी निष्प्रभावी हुई है। परिणामस्वरुप बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी के उत्तर प्रदेश के पूर्वी व मध्यवर्ती भाग तक पहुंचने से वर्षा की गतिविधियों में फिर से वृद्धि होगी।

रविवार को कानपुर रहा सबसे ज्यादा गर्म 

रविवार को कानपुर सबसे गर्म रहा, जहां अधिकतम तापमान 37 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं दूसरे नंबर पर उरई का अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री दर्ज किया गया। आ पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अच्छी बारिश की संभावना है, वहीं पूर्व उत्तर प्रदेश में भी कई स्थानों पर बारिश हो रही है।

up weather | up weather forecast | up weather news | up weather today | western up weather forecast | lucknow weather | lucknow weather alert | lucknow weather conditions | lucknow weather report | lucknow weather today | lucknow weather update 

Advertisment

यह भी पढ़ें- बिजली इंजीनियरों ने सीएम से मांगा तोहफा, बोले- अभियंता दिवस पर निजीकरण का फैसला हो रद्द

यह भी पढ़ें- पल्लवी पटेल ने गिनाईं प्रधानमंत्री की ‘चार भुजाएं’, बोलीं- लोकतंत्र का गला घोंट रही मोदी सरकार

यह भी पढ़ें- IND vs PAK : मैच से पहले VHRP ने किया महायज्ञ, गोपाल राय बोले- ऑपरेशन सिंदूर की तरह भारत फिर लहराएगा विजय पताका

Advertisment
up weather up weather forecast up weather today lucknow weather update western up weather forecast up weather news lucknow weather today lucknow weather lucknow weather report lucknow weather alert lucknow weather conditions
Advertisment
Advertisment