/young-bharat-news/media/media_files/2025/08/22/nagar-nigam-2025-08-22-13-02-55.jpeg)
नगर निगम की कार्यकारिणी उपाध्यक्ष बनी चरणजीत गांधी Photograph: (google)
लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता। नगर निगम की कार्यकारिणी बैठक में शुक्रवार को भाजपा पार्षद चरणजीत गांधी को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। गांधी मोतीलाल नेहरू वार्ड से लगातार दूसरी बार पार्षद हैं। कार्यकारिणी सदस्य भृगुनाथ शुक्ला ने शहर की खराब जल निकासी, सफाई व्यवस्था और स्ट्रीट लाइट का मुद्दा उठाया। इसको लेकर उनकी महापौर से तीखी बहस हुई। शुक्ला का कहना था कि इन महत्वपूर्ण मुद्दों पर संतोषजनक काम नहीं हुए हैं।
महापौर ने सफाई व्यवस्था को सराहा
इसके जवाब में महापौर सुषमा खर्कवाल ने सफाई व्यवस्था में किए गए नगर निगम प्रयासों के की सराहना की है। उन्होंने कहा कि सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए लगातार काम किया जा रहा है। स्वच्छता सर्वेक्षण रैंकिग में लखनऊ निगन निगम ने पूरे देश में तीसरा स्थान हासिल किया गया। स्वच्छता रैंकिग के इतिहास में यह बसे बड़ी उपलब्धि है।
वैज्ञानिक और शुभांशु शुक्ला के नाम पर होगी सड़क
अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला के घर के पास की सड़क और एक पार्क का नामकरण उनके नाम पर होगा। इसके अतिरिक्त इंदिरा नगर सेक्टर आठ से रानी लक्ष्मीबाई मेमोरियल स्कूल के सामने की सड़क का नामकरण मशहूर वैज्ञानिक स्व. राम बक्श सिंह के नाम से किए जाने का प्रस्ताव भी शामिल है। बक्श ने गोबर और वनस्पति से गोबर गैस की रासायनिक विधि का आविष्कार किया था।
पूर्व रक्षा मंत्री की की लगेगी प्रतिमा
विकास नगर सेक्टर छह विद्युत केन्द्र के निकट चौराहे पर पदम भूषण पूर्व रक्षा मंत्री जार्ज फर्नाडिस की प्रतिमा लगाने समेत हजरतगंज स्थित रामतीरथ वार्ड में परिवर्तन चौक के पास डिवाइडर पर सफाई कर्मचारियों के नेता स्व. जगदीश प्रसाद वाल्मीकि की मूर्ति लगाए जाने का प्रस्ताव लाया जा रहा है।
Lucknow Nagar Nigam |
यह भी पढ़ें: यूपी में खाद संकट पर AAP का हल्ला बोल, 23 को प्रदेशव्यापी प्रदर्शन
यह भी पढ़ें गोमतीनगर, पुरनिया और जानकीपुरम में आज रहेगा बिजली संकट
यह भी पढ़ें- लखनऊ में फिन स्वीमिंग और तैराकी का संगम, 22 अगस्त से 555 पदकों के लिए होगी टक्कर
/young-bharat-news/media/agency_attachments/2024/12/20/2024-12-20t064021612z-ybn-logo-young-bharat.jpeg)
Follow Us
/young-bharat-news/media/media_files/2025/04/11/dXXHxMv9gnrpRAb9ouRk.jpg)