Advertisment

सीएम योगी, अखिलेश, मायावती ने दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई,  शहीदों को किया नमन

मुख्यमंत्री ने कहा कि उन वीर हुतात्माओं को कोटि-कोटि नमन, जिनके त्याग और बलिदान से भारत स्वतंत्र व स्वाभिमानी बना। आज हमारा संकल्प है न्याय, समता, आत्मनिर्भरता और उत्कर्ष पर आधारित उस भारत का निर्माण, जिसका स्वप्न हमारे अमर बलिदानियों ने देखा था।

author-image
Deepak Yadav
independence day

सीएम योगी, अखिलेश, मायावती ने दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई Photograph: (YBN)

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00
  • अजय राय ने भाजपा और चुनाव आयोग पर साधा निशाना

लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं। सीएम योगी ने एक्स पर पोस्ट में कहा कि प्रदेश वासियों को 79वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई! यह पावन दिवस मां भारती की अखंड आभा और अमर शहीदों की अटूट आस्था का पुण्य-प्रतीक है। 

एक भारत-श्रेष्ठ भारत के संकल्प पर जोर

मुख्यमंत्री ने कहा कि उन वीर हुतात्माओं को कोटि-कोटि नमन, जिनके त्याग और बलिदान से भारत स्वतंत्र व स्वाभिमानी बना। आज हमारा संकल्प है न्याय, समता, आत्मनिर्भरता और उत्कर्ष पर आधारित उस भारत का निर्माण, जिसका स्वप्न हमारे अमर बलिदानियों ने देखा था। आदित्यनाथ ने कहा, आइए, ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना के साथ ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ और ‘विकसित भारत-आत्मनिर्भर भारत’ के संकल्प को साकार करने हेतु एकजुट हों। वंदे मातरम! जय हिंद!

अखिलेश व मायावती ने दी बधाई 

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने एक्स पर कहा, स्वतंत्रता दिवस की बधाई। उन्होंने बधाई संदेश के साथ लहराते हुये तिरंगे का एक वीडियो भी पोस्ट किया। बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती ने भी शुक्रवार को जारी एक बयान में देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। मायावती ने कहा कि समाज के सभी वर्गों के हित में ही राष्ट्र का हित निहित है। 

भाजपा कार्यालय पर झंडारोहण

भाजपा के प्रदेश कार्यालय पर झंडारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने पार्टी कार्यालय पर झंडारोहण किया। यूपी के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक भी इस खास मौके पर पार्टी कार्यालय पहुंचे और प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी।

Advertisment

अजय राय ने कांग्रेस कार्यालय पर किया झंडारोहण

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने अजय राय कांग्रेस कार्यालय पर किया झंडारोहण किया और प्रदेशवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बाचतीत में भाजपा सरकार और चुनाव आयोग पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जनता का वोट का अधिकार छीना जा रहा है। लोगों का भाजपा सरकार से विश्ववास खत्म हो गया है।

यह भी पढ़ें- निजीकरण के विरोध में बिजली कर्मियों ने निकाली तिरंगा रैली : बोले- सार्वजनिक क्षेत्र में ही रखा जाए पावर सेक्टर

यह भी पढ़ें- पहली बार 2300 से अधिक विद्यार्थी देंगे अटल आवासीय विद्यालय की 10वीं बोर्ड परीक्षा, 100% रिजल्ट का लक्ष्य

Advertisment

यह भी पढ़ें- यह महाकाल का आसन है... सदन में विपक्ष पर बरसे CM Yogi, बोले-2027 में आने के सपने मत देखिए

यह भी पढ़ें- विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस : CM Yogi बोले- कांग्रेस ने सत्ता लालच में कराया देश का बंटवारा

 CM Yogi Adityanath | Akhilesh Yadav | Mayawati | Independence Day 2025

Independence Day 2025 Mayawati Akhilesh Yadav CM Yogi Adityanath
Advertisment
Advertisment