Advertisment

CM Yogi का सपा पर तीखा हमला, बोले- असंसदीय भाषा के लिए कुख्यात, एजेंडे में नहीं विकास

उत्तर प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र की शुरुआत से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यह सत्र स्वतंत्रता के अमृत काल के तीसरे वर्ष में होने के साथ-साथ राज्य के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम होगा।

author-image
Deepak Yadav
cm yogi adityanath

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पत्रकारों से बातचीत करते Photograph: (up govt)

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता। उत्तर प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र की शुरुआत से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को पत्रकारों से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने सत्र की महत्ता, सरकार की योजनाओं और विकसित उत्तर प्रदेश के विजन को रेखांकित करते हुए कहा कि यह सत्र स्वतंत्रता के अमृत काल के तीसरे वर्ष में होने के साथ-साथ राज्य के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम होगा। मुख्यमंत्री ने बताया कि इस बार का मानसून सत्र विशेष रूप से महत्वपूर्ण है, क्योंकि इसमें सरकार अगले 25 वर्षों की कार्ययोजना को सदन के पटल पर रखेगी। 

13 और 14 अगस्त को लगातार 24 घंटे सदन में होगी चर्चा

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से आत्मनिर्भर भारत और विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार 'विकसित यूपी' का विजन लेकर आगे बढ़ रही है। इस विजन को नीति आयोग और विशेषज्ञों के सहयोग से तैयार किया गया है, जिसमें समाज के हर वर्ग की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने बताया कि आगामी 13 और 14 अगस्त को लगातार 24 घंटे इस विजन पर सदन में चर्चा होगी। आम जनता की राय भी इस विजन डॉक्यूमेंट में शामिल की जाएगी। उन्होंने आत्मविश्वास के साथ कहा कि 2047 तक जब भारत एक विकसित राष्ट्र बनेगा, तब उत्तर प्रदेश भी 'विकसित उत्तर प्रदेश' के रूप में तैयार होगा।

सीएम ने विपक्ष पर साधा निशाना

Advertisment

मुख्यमंत्री ने विपक्ष, विशेष रूप से समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि उनका एजेंडा विकास के बजाय नकारात्मकता पर केंद्रित रहता है। उन्होंने कहा कि पहले जब हमने 36 घंटे की कार्यवाही को आगे बढ़ाया था, तब भी सपा ने इसका विरोध किया और असंसदीय शब्दों का उपयोग किया, जिसके लिए वे पहले से ही कुख्यात हैं। उन्होंने विपक्ष से सकारात्मक और विकासोन्मुखी चर्चा में भाग लेने की अपील की।

यूपी विधानमंडल की कार्यवाही को बताया देश के लिए नजीर

मुख्यमंत्री ने यूपी विधानमंडल को देश का सबसे बड़ा विधानमंडल बताते हुए कहा कि यहां होने वाली चर्चाएं पूरे देश के लिए एक नजीर बनती हैं। उन्होंने कहा कि पिछले साढ़े आठ वर्ष में यूपी विधानमंडल ने कई उपलब्धियां हासिल की हैं और जनहित के मुद्दों पर सार्थक चर्चा की है। इस बार भी 25 करोड़ की आबादी की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए हम महत्वपूर्ण एजेंडे के साथ सत्र में उपस्थित हुए हैं।

Advertisment

मुख्यमंत्री ने सभी सदस्यों का किया स्वागत

मुख्यमंत्री ने प्रदेश भर से आए सभी विधानसभा और विधानपरिषद् सदस्यों का हृदय से स्वागत किया और सत्र की सफलता के लिए अपनी शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह सत्र उत्तर प्रदेश के विकास और समृद्धि की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम होगा।

यह भी पढ़ें- विधायकों ने सीखा AI का हुनर, यूपी विधानसभा में लगी पाठशाला

Advertisment

यह भी पढ़ें- बीकेटी में पांच घरों में बिजली चोरी पकड़ी, लखनऊ के इन इलाकों में आज गुल रहेगी बत्ती

यह भी पढ़ें- छांगुर गैंग ने बेटी को किया अगवा... महिला से दरिंदगी कर धर्मांतरण का दबाव : लखनऊ में पीड़ित परिवारों ने बयां किया दर्द

यह भी पढ़ें- यूपी विधानमंडल में कार्यवाही से पहले विपक्ष का हंगामा, सपा विधायक पोस्टर लेकर कर रहे प्रदर्शन

CM yogi | CM Yogi Adityanath | UP Politics | UP Assembly Monsoon Session 

CM yogi UP Politics CM Yogi Adityanath UP Assembly Monsoon Session
Advertisment
Advertisment