Advertisment

सीएम योगी ने पुलिस लाइन लखनऊ में दीप प्रज्वलित कर किया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का शुभारम्भ

लखनऊ पुलिस लाइन में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन कर किया। उन्होंने प्रदेशवासियों को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दीं ।

author-image
Shishir Patel
श्री कृष्ण जन्मोत्सव 1

पुलिस कमिश्नर ने भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमा भी मुख्यमंत्री को अर्पित की

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर लखनऊ रिज़र्व पुलिस लाइन में एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस कार्यक्रम का शुभारम्भ भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि भगवान श्रीकृष्ण के आदर्श आज भी समाज को नई दिशा प्रदान करते हैं।

भगवान श्रीकृष्ण का अवतार केवल एक धार्मिक उत्सव नहीं: योगी 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पुलिस समाज की रीढ़ है, जिनकी भूमिका केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखने तक सीमित नहीं है, बल्कि वे समाज में शांति, सौहार्द और एकता स्थापित करने में भी महत्वपूर्ण योगदान कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का अवतार केवल एक धार्मिक उत्सव नहीं, बल्कि यह पुलिसकर्मियों और आम नागरिकों दोनों के लिए अपने राष्ट्रीय कर्तव्यों को निभाने की प्रेरणा है। मुख्यमंत्री ने आह्वान किया कि पुलिस को नकारात्मक ताकतों को पूरी तरह दरकिनार कर समाज को एकता और शांति के मार्ग पर अग्रसर करना चाहिए।

पुलिस कमिश्नर ने सीएम को भेंट की श्रीकृष्ण की प्रतिमा 

इस अवसर पर प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद, पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश राजीव कृष्ण तथा पुलिस कमिश्नर लखनऊ द्वारा मुख्यमंत्री को अंगवस्त्र भेंट किया गया। वहीं पुलिस कमिश्नर ने भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमा भी मुख्यमंत्री को अर्पित की।मुख्यमंत्री ने अपने उद्बोधन के अंत में प्रदेश के विभिन्न थानों, पुलिस लाइनों और प्रशिक्षण केंद्रों में जन्माष्टमी के भव्य आयोजन की सराहना की और इसे पुलिस परिवार की एकजुटता एवं उत्साह का प्रतीक बताया।कार्यक्रम में प्रदेश के पूर्व उप मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद डॉ. दिनेश शर्मा, जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह, शासन एवं पुलिस के वरिष्ठ अधिकारीगण सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे।

डीजीपी का संदेश

कार्यक्रम के पश्चात पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश राजीव कृष्ण ने पुलिस टेलीकॉम मुख्यालय महानगर एवं 35वीं बटालियन पीएसी महानगर में आयोजित श्रीकृष्ण जन्मोत्सव में भाग लिया। उन्होंने पूजा-अर्चना की तथा समस्त पुलिसकर्मियों और उनके परिवारजनों को जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।

Advertisment

यह भी पढ़ें: Crime News: हाथरस में 25 करोड़ के छात्रवृत्ति घोटाले के आरोपी प्रधानाचार्य को ईओडब्लू की टीम ने किया गिरफ्तार

यह भी पढ़ें: स्वतंत्रता दिवस पर उत्तर प्रदेश पुलिस महानिदेशक ने किया ध्वजारोहण, उत्कृष्ट सेवाओं पर कर्मियों को किया सम्मानित

यह भी पढ़ें: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर लखनऊ में ट्रैफिक डायवर्जन, 16 अगस्त को रिजर्व पुलिस लाइन्स परिसर में होगा सांस्कृतिक कार्यक्रम

 cm yogi news | yogi news 

yogi news
Advertisment
Advertisment