Advertisment

कांवड़ियों पर टिप्पणी से मचा बवाल, स्वामी प्रसाद मौर्य के शुद्धीकरण को आवास के बाहर गंगाजल लेकर प्रदर्शन

विश्व हिंदू रक्षा परिषद की प्रदेश अध्यक्ष रिंकी गुप्ता ने कहा स्वामी प्रसाद मौर्य की भगवान शिव के भक्तों पर​ टिप्पणी निंदनीय और आपत्तिजनक है। उन्हें ऐसी बात कहने पर शर्म आनी चाहिए।

author-image
Deepak Yadav
protest

स्वामी प्रसाद मौर्य के घर के बाहर शुद्धीकरण के लिए गंगाजल लेकर प्रदर्शन Photograph: (YBN)

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता। राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व कैबिनेट स्वामी प्रसाद मौर्य के कांवड़ियों पर दिए गए आपत्तिजनक बयान पर बवाल मच गया है। उनके इस बयान के विरोध में बृहस्पतिवार को हिन्दू संगठन सड़क पर उतर आए। विश्व हिंदू रक्षा परिषद और कई अन्य संगठनों के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने गोमतीनगर स्थित स्वामी प्रसाद मौर्य के आवास का घेराव कर प्रदर्शन किया। वह पूर्व मंत्री के शुद्धीकरण के लिए गंगाजल लेकर पहुंचे थे। हंगामा बढ़ने पर पुलिस ने सभी को हिरासत में लेकर इको गार्डन भेज दिया।

पूर्व मंत्री मौर्य ने क्या कहा था?

दरअसल, स्वामी प्रसाद मौर्य ने कांवड़ियों पर  विवादास्पद टिप्पणी की थी। उन्होंने कहा था कांवड यात्रा में कांवड़ियों के वेश में गुंडे और माफिया उपद्रव कर रहे हैं। सरकार को इनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। उनके इस बयान के बाद हिन्दू संगठन भड़क गए। वहीं आज उनके आवास के बाहर हंगामे पर मौर्य ने प्रतिक्रिया देते हुए कह कि प्रदर्शन करने वाले लोग खुद और उनका दिमाग अशुद्ध है। वह हमारा घर क्या ही शुद्ध करेंगे।

मौर्य को शर्म आनी चाहिए

Advertisment

विश्व हिंदू रक्षा परिषद की प्रदेश अध्यक्ष रिंकी गुप्ता ने कहा स्वामी प्रसाद मौर्य की भगवान शिव के भक्तों पर​ टिप्पणी निंदनीय और आपत्तिजनक है। उन्हें ऐसी बात कहने पर शर्म आनी चाहिए। उन्होंने कह कि आज हम लोग उनके घर शुद्धिकरण के लिए जा रहे थे। उनके ऊपर गंगाजल छिड़ककर उनका शुद्धीकरण करते। ताकि उनकी बुद्धि सही से काम करे। 

हिन्दुओं की आस्था को ठेस पहुंची

परिषद के संगठन मंत्री बाबी गुप्ता ने कहा कि स्वामी प्रसाद मौर्य हिंदू होकर बार-बार हिंदुओं का अपमान कर रहे हैं। मौर्य को सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए। उनकी अभद्र टिप्पणी से सनातनियों को काफी ठेस पहुंची है। उन्होंने सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का काम किया है। उनके बयान से करोड़ों हिन्दुओं की आस्था को गहरी ठेस पहुंची है।

Advertisment

यह भी पढ़ें- अंधे-बहरे होकर बैठे हो : अधिकारियों पर बरसे ऊर्जा मंत्री, कहा- फील्ड में जाएं, नहीं तो होगी कड़ी कार्रवाई

यह भी पढ़ें- मस्जिद में सपा की बैठक: BJP का आरोप- राम मंदिर को बताया राजनीतिक प्रोजोक्ट और मस्जिद में सियासत, अखिलेश का तगड़ा पलटवार

यह भी पढ़ें- मंत्री को ढूंढते-ढूंढते कुत्ता पहुंचा स्वास्थ्य भवन, Akhilesh Yadav का डिप्टी सीएम पर तीखा तंज

Advertisment

UP Politics | Swami Prasad Maurya | Vishva Hindu Raksha Parishad

UP Politics
Advertisment
Advertisment