Advertisment

संचारी रोग अभियान का शुभारंभ : ब्रजेश पाठक बोले- घर के आसपास जमा न होने दें गंदगी, जनप्रतिनिधियों से की खास अपील

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने रविवार को अलीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र (सीएचसी) से विशेष संचारी रोग अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि 31 अक्टूबर तक ऐसे रोगों पर काबू पाने के लिए अभियान चलाया जाएगा।

author-image
Deepak Yadav
Launch of special communicable disease campaign

ब्रजेश पाठक विशेष संचारी रोग अभियान का शुभारंभ करते Photograph: (YBN)

लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने रविवार को अलीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र (सीएचसी) से विशेष संचारी रोग अभियान का शुभारंभ किया। 31 अक्टूबर अभियान चलाया जाएगा। इस मौके पर उन्होंने कहा कि इस सीजन में डेंगू-मलेरिया चिकनगुनिया समेत अन्य मच्छर जनित रोग तेजी से बढ़ते हैं। संचारी रोग नियंत्रण और घर-घर पर दस्तक अभियान से इन बीमारियों की रोकथाम में काफी मदद मिली है।

डेंगू की मृत्यु दर 93 प्रतिशत आई कमी

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि डेंगू, मलेरिया, जापानी इंसेफेलाइटिस और दिमागी बुखार जैसे रोगों पर नियंत्रण पाने के लिए स्वास्थ्य विभाग के साथ नगर विकास, पंचायती राज, ग्राम विकास सहित 13 विभागों द्वारा संयुक्त रूप से यह अभियान चलाया जा रहा है। अभियान से एक्यूट एन्सेफलाइटिस सिंड्रोम रोगियों की मृत्यु दर में 98 प्रतिशत और जापानी एन्सेफलाइटिस रोगियों की मृत्युदर में 97 फीसदी की कमी आई है। डेंगू की मृत्यु दर 93 प्रतिशत और मलेरिया के कुल मामलों में 58 प्रतिशत की कमी आई है। 

deputy cm brajesh pathak

11 से 31 अक्टूबर तक घर-घर दस्त का अभियान

उपमुख्यमंत्री ने क​हा कि 31 अक्टूबर अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कहा​ कि 2017 के बाद से प्रदेश में लगातार एक साल में तीन बार अभियान चलाकर संचारी रोगों पर प्रभावी नियंत्रण में सफलता मिली है। इसी क्रम में 11 से 31 अक्टूबर तक घर-घर दस्त का अभियान चलेगा। उन्होंने प्रदेशवासी से अपील की कि घर के आस-पास गंदगी एकत्र होने दें। नालियों में कूड़ा जमा होने पाए। घरों में छत ओर अन्य जगहों पर साफ पानी जमा होने पर उसमें मच्छर पनपते हैं। ऐसी जगहों को नजरअंदाज बिल्कुल ना करें।

deputy cm brajesh pathak

जनप्रतिनिधियों से अभियान सफल बनाने की अपील

ब्रजेश पाठक ने प्रदेश के सभी जिला पंचायत सदस्य, ब्लाक प्रमुख, जिला पंचायत अध्यक्ष, विधायक, सांसद और अन्य जनप्रतिनिधियों से अपील की सरकार का संदेश जन-जन तक पहुंचाने में भागीदारी निभाएं। उन्होंने कहा कि सभी जनप्रतिनिध मच्छर जनित रोगों के प्रभावी नियंत्रण के लिए अपने-अपने क्षेत्र में संचारी रोग अभियान को सफल बनाएं। 

Advertisment

deputy cm brajesh pathak

ब्रजेश पाठक ने सीएचसी की गुणवत्ता  का लिया जायजा

इस दौरान ब्रजेश पाठक ने सीएचसी की गुणवत्ता और मरीजों की सुवि​धाओं का जायजा लेते हुए विभिन्न व्यवस्थाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। इस अवसर पर विधायक नीरज बोरा, प्रमुख सचिव (चिकित्सा स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण) अमित कुमार घोष, महानिदेशक, स्वास्थ्य डॉ. रतनपाल सिंह सुमन, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, डॉ एनबी सिंह, डॉ एपी सिंह, डॉ गोपी लाल, डॉ रितु श्रीवास्तव उपस्थित रहे।

Brajesh Pathak news | Deputy CM Brajesh Pathak | brajesh pathak

यह भी पढ़ें- कल्याण सिंह कैंसर संस्थान होगा अत्याधुनिक : 129.06 करोड़ रुपये से खरीदे जाएंगे उपकरण, मरीजों को मिलेगी राहत

Advertisment

यह भी पढ़ें- Health News : आधी आबादी ने बढ़ाए कदम, स्तन कैंसर की रोकथाम की ली प्रतिज्ञा

यह भी पढ़ें- मांगों पर उदासनीता से कर्मचारी नाराज, 18 को करेंगे प्रदर्शन

यह भी पढ़ें- Health News : बलरामपुर अस्पताल में तीन डायलिसिस मशीनें खराब, मरीज परेशान

Advertisment
Health News Brajesh Pathak news Deputy CM Brajesh Pathak brajesh pathak
Advertisment
Advertisment