/young-bharat-news/media/media_files/2025/10/30/congress-leader-and-ravi-kishan-2025-10-30-13-41-53.jpg)
भोजपुरी इंडस्ट्री बेचने वाले बयान पर भड़के कांग्रेस नेता Photograph: (Google)
लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता। बिहार चुनाव के बीच भोजपुरी के दो दिग्गज अभिनेता आमने सामने आ गए हैं। गोरखपुर से भाजपा सांसद व अभिनेता रवि किशन और छपरा से आरजेडी प्रत्याशी और भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव की बीच जुबानी जंग थमने कर नाम नहीं ले रही है। दोनों के एक दूसरे पर तीखे बयानों की यूपी में भी खूब चर्चा हो रही है। इस बीच रवि किशन के भोजपुरी इंडस्ट्री को बेचने वाले बयान पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष व युवा रंगकर्मी अंकित सिंह यादव ने तीखी प्रतिक्रिया दी है।
भोजपुरी सिनेमा किसी की बपौती नहीं
कांग्रेस नेता ने कहा कि रवि किशन वर्षों तक भोजपुरी फिल्मों में दोहरे अर्थ वाले संवाद और सस्ती मनोरंजन संस्कृति को बढ़ावा देते रहे, आज वही किसी और को संस्कार सिखा रहे हैं, यह दोहरापन है। भोजपुरी सिनेमा किसी एक व्यक्ति की बपौती नहीं है, यह पूरे पूर्वांचल और बिहार-उत्तर प्रदेश की अस्मिता का प्रतीक है।
खेसारी लाल युवा पीढ़ी की आवाज
यादव ने कहा कि भोजपुरी सिनेमा को खत्म करने की बात करने वाले नहीं, बल्कि उसे राजनीति का मंच बनाकर बदनाम करने वाले असली दोषी हैं। खेसारी लाल यादव आज उस युवा पीढ़ी की आवाज हैं, जो मेहनत से मुकाम तक पहुंची है। उन पर धर्म विरोधी होने का आरोप लगाना भोजपुरी कलाकारों का अपमान है।
कांग्रेस नेता ने भाजपा पर भी साधा निशाना
उन्होंने भाजपा पर भी निशाना साधते हुए कहा कि भोजपुरी संस्कृति को बीजेपी ने सिर्फ वोट बैंक के तौर पर इस्तेमाल किया है। जो लोग संस्कृति की बात करते हैं, उन्हें पहले अपने शब्दों में शालीनता और व्यवहार में मर्यादा लानी चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी भोजपुरी कलाकारों, साहित्यकारों और सांस्कृतिक कर्मियों के साथ खड़ी है। हम भोजपुरी भाषा और कला को किसी राजनीतिक स्वार्थ का साधन नहीं बनने देंगे।
क्या कहा था सांसद और अभिनेता रवि किशन ने
दरअसल, सांसद ने खेसारी का नाम लिए बिना निशाना साधते हुए कहा था कि इन लोगों ने भोजपुरी को बेच दिया। उनसे पूछना चाहिए कि आज भोजपुरी सिनेमा का ये हाल किसने किया? भोजपुरी सिनेमा में सनातन का नाम लेकर भोजपुरी सिनेमा में सब कुछ किया कमाया खाया.. आज भोजपुरी इंडस्ट्री बंद हो गया है।
भोजपुरी इंडस्ट्री को जो हम राष्ट्रीय पुरस्कार दिलवा कर चले थे, इन लोगों को मशाल दिए और हम सदन में क्या चले गए इन लोगों ने भोजपुरी इंडस्ट्री को बेच दिया। इन लोगों से पूछना चाहिए कि भोजपुरी इंडस्ट्री बंद क्यों हो गई, क्यों काम बंद हो गया? जहां मेरी फिल्में उसी छपरा और पूरे बिहार में सिल्वर जुबली करती थी। वहां आज एक दर्शक नहीं है। उसका कारण कौन है? किसने भोजपुरी को बदनाम किया? किसने भोजपुरी की ये हालत की ? आज वो लोग जवाब दें?
UP Politics | up politics 2025 | Congress | bjp | Bihar elections | Bihar elections 2025
/young-bharat-news/media/agency_attachments/2024/12/20/2024-12-20t064021612z-ybn-logo-young-bharat.jpeg)
Follow Us