/young-bharat-news/media/media_files/2025/11/06/protest-against-vertical-system-2025-11-06-15-48-47.jpg)
वर्टिकल व्यवस्था के खिलाफ प्रदर्शन करते संविदा बिजली कर्मचारी Photograph: (YBN)
राजधानी में वर्टिकल व्यवस्था का विरोध तेज हो गया है। गुरुवार को बिजली संविदा कर्मियों ने कामकाज ठप करके चौक स्थित सर्किल दफ्तर में प्रदर्शन किया। उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन संविदा/निविदा कर्मचारी संघ के नेतृत्व में जुटे कर्मियों ने 15 नवंबर को लागू होने जा रही वर्टिकल व्यवस्था पर तत्काल रोक लगाने की मांग उठाई। कर्मचारियों ने कहा कि यह व्यवस्था उपभोक्ताओं और कर्मचारियों के हित में नहीं होगी। उन्होंने पावर कॉरपोरेशन के अध्यक्ष को संबोधित ज्ञापन अधीक्षण अभियन्ता को सौंपा।
काम के दबाव में बढ़ेंगी दुर्घटनाएं
संगठन के प्रदेश महामंत्री देवेन्द्र कुमार पांडेय ने कहा कि वर्टिकल सिस्टम के लागू होने से संविदा कर्मियों की बड़े पैमाने पर छंटनी होगी। उपभोक्ता के मुकाबले कर्मचारी कम होंगे तो लाइन पर काम करने के दौरान दबाव में दुर्घटनाएं होंगी। इससे संविदा कर्मियों के परिवार प्रभावित होंगे और पॉवर कॉरपोरेशन प्रबंधन पर मुआवजा के रूप में आर्थिक बोझ बढ़ेगा। वहीं दूसरी तरफ उपभोक्ताओं को बिजली संकट का सामना करना पड़ेगा।
14 नवंबर को एमडी का करेंगे घेराव
पांडेय ने कहा कि कि मौजूदा समय में बिजली आपूर्ति व्यवस्था और राजस्व वसूली बेहतर है। उपभोक्ताओं की संतुष्टि का औसत भी अच्छा है। उन्होंने आरोप लगाया कि पावर कारपोरेशन वर्टिक व्यवस्था के जरिए हजारों आउटसोर्स कर्मचारियों की नौकरी खत्म करना चाहता है, जो हमें मंजूर नहीं है। कर्मचारियों ने कहा कि विरोध प्रदर्शन रोजाना ही अधीक्षण अभियंता कार्यालय के समक्ष होगा। 14 नवंबर को बड़ी संख्या में कर्मचारी इकट्ठा होकर मध्यांचल एमडी कार्यालय का घेराव करेंगे।
vertical system | contract workers protest
वर्टिकल व्यवस्था के विरोध में संविदा कर्मियों का प्रदर्शन https://t.co/9PQMxUy6hq@Lko_VivekSharma@iBYmavB8pZDpFRP@AIMEANEWDELHI@Akashkchoudhary@ManojKu43164397@Asif_Lucknawi@SatishAmethi90@Roshany76712018@ErKumarRaja2@LucknowMsk@dinesht07478732pic.twitter.com/u4MlbQrDiD
— Deepak Yadav (@deepakhslko) November 6, 2025
यह भी पढ़ें- KGMU में खुलेंगे दो नए HRF काउंटर, 70 फीसदी तक छूट पर मिलेंगी दवाएं
यह भी पढ़ें- Health News : रक्त विकार सबसे बड़ी बीमारी, लखनऊ में मंथन करेंगे 1200 डॉक्टर
/young-bharat-news/media/agency_attachments/2024/12/20/2024-12-20t064021612z-ybn-logo-young-bharat.jpeg)
Follow Us