लखनऊ नगर निगम का दाखिल खारिज शुल्क पांच गुना तक होगा कम
लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता। लखनऊ निगम निगम आम नागरिकों को पहली बाद दाखिल-खारिज शुल्क में भारी रियासत देने जा रहा है। म्यूटेशन शुल्क में पांच गुना तक कमी की प्रस्ताव तैयार किया गया है। जिसे 22 अगस्त को होने वाली कार्यकारिणी बैठक में मंजूरी के लिए रखा जाएगा। कार्यकारिणी से हरी झंठी मिलने के बाद 28 अगस्त को इसे सदन की बैठक में मंजूरी के लिए रखा जाएगा।
नगर निगम ने तैयार कर रहा नियमावली
पहले वसीयत या फिर बंटवारे पर दाखिल खारिज कराने पर लोगों को पांच हजार रुपये शुल्क देना पड़ता था। लेकिन अब 1000 वर्गफुट तक का मकान होने पर केवल एक हजार व 3000 वर्गफुट के मकान पर केवल 3000 रुपये ही दाखिल खारिज शुल्क देना होगा। शासन ने पहले ही दाखिल-खारिज शुल्क कम करने के आदेश जारी किए थे। अब नगर निगम ने उसकी नियमावली भी तैयार कर रहा है। इस नियमावली के लागे होते ही शुल्क की दरें कम हो जाएंगी।
ऐसे परिवारों को मिलेगा फायदा
नगर निगम के मुताबिक, मौजूदा दाखिल-खारिज शुल्क गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों के लिए ज्यादा था। शुल्क में कमी से संपत्ति संबंधी कार्यवाही करवाना अब आसान हो जाएगा। खासकर उन परिवारों को फायदा मिलेगा जो उत्तराधिकार, पारिवारिक बंटवारा या वसीयत के आधार पर दाखिल-खारिज कराना चाहते हैं।
Lucknow Nagar Nigam | Mutation fee reduced
यह भी पढ़ें गोमतीनगर, पुरनिया और जानकीपुरम में आज रहेगा बिजली संकट
यह भी पढ़ें- लिफाफा लेने वाले एसडीएम हटाए गए, डीएम ने एडीएम को सौंपी जांच
/young-bharat-news/media/agency_attachments/2024/12/20/2024-12-20t064021612z-ybn-logo-young-bharat.jpeg)
Follow Us
/young-bharat-news/media/media_files/2025/04/11/dXXHxMv9gnrpRAb9ouRk.jpg)