/young-bharat-news/media/media_files/2025/09/18/lakhimpur-bank-vivad-2025-09-18-17-53-45.jpg)
लखीमपुर : अर्बन कोआपरेटिव बैंक भर्ती विवाद! Photograph: (Google)
लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता। लखीमपुर अर्बन कोआपरेटिव बैंक भर्ती विवाद में मीडिया रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि यहां योग्यता और नियमों को दरकिनार कर नौकरियां दी गईं हैं। बताया गया है कि कुल 27 नियुक्तियों में नियम के मुताबिक कार्य नहीं किया गया है। सोशल मीडिया पर अपुष्ट सूत्रों द्वारा यह आरोप यह भी लगाया जा रहा है कि आरक्षण के प्रावधानों का भी उल्लंघन किया गया है।
2019 से लेकर 2024 के बीच हुआ खेल
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार आरोप है कि साल 2019 से लेकर 2024 के बीच पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी और पूर्व सहकारिता मंत्री मुकुट बिहारी, सांसद और मंत्री समेत सत्ता से जुड़े लोगों ने अपने लोगों को अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक में नियुक्तियां दीं।
मीडिया रिपोर्ट और सोशल मीडिया में चल रहे लखीमपुर अर्बन कोआपरेटिव बैंक भर्ती विवाद मामले में लोग तरह तरह के आरोप लगा रहे हैं। कोई आरक्षण उल्लंघन का मामला बता रहा है तो कोई अनुसूचित जाति और जनजाति को उनके अधिकार नहीं दिए जाने की वकालत कर रहा है। कुछ लोग तो यह भी आरोप लगा रहे हैं कि सरकार ने पिछड़ों के हक मार लिए हैं।
हकीकत क्या है, इन दावों की सच्चाई क्या है। इनसब अभी भी कोई ठोस जानकारी सामने नहीं आई है। फिलहाल मीडिया रिपोर्ट्स और सोशल मीडिया में चल रहे खबरों की सच्चाई क्या है यह जांच का विषय है।
यह भी पढ़ें- महिला के पेट से निकला 20 किलो का ट्यूमर, डॉक्टर रह गए दंग
यह भी पढ़ें- लखनऊ में आज कई घंटे बिजली गुल, 8 घंटे तक बंद रहेगी सप्लाई
/young-bharat-news/media/agency_attachments/2024/12/20/2024-12-20t064021612z-ybn-logo-young-bharat.jpeg)
Follow Us