Advertisment

डीजीपी राजीव कृष्णा ने किया नैमिषधाम का निरीक्षण, दिए मिशन शक्ति को और प्रभावी बनाने के निर्देश

डीजीपी ने सीतापुर के नैमिषधाम में मिशन शक्ति केंद्र, थाने व साइबर हेल्प डेस्क का निरीक्षण किया। उन्होंने महिला सुरक्षा, साइबर अपराध , मिशन शक्ति अभियान की प्रगति की समीक्षा करते हुए अपराध पर जीरो टॉलरेंस व पुलिसकर्मियों के प्रशिक्षण के निर्देश दिए।

author-image
Shishir Patel
Photo

सीतापुर के नैमिषधाम में मिशन शक्ति केंद्र, थाने व साइबर हेल्प डेस्क का निरीक्षण करते डीजीपी।

लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता। पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश  राजीव कृष्णा ने शनिवार की रात्रि में नैमिषधाम का भ्रमण कर थाना नैमिषारण्य स्थित मिशन शक्ति केन्द्र, थाने के कार्यालय, मेस, बैरक और साइबर हेल्प डेस्क का निरीक्षण किया।

डीजीपी ने मिशन शक्ति से जुड़ी प्रगति की समीक्षा की

डीजीपी ने निरीक्षण के दौरान उन्होंने महिला सुरक्षा, साइबर क्राइम और मिशन शक्ति से जुड़ी प्रगति की समीक्षा की। इसके बाद अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर कानून-व्यवस्था और मिशन शक्ति अभियान को और प्रभावी बनाने के निर्देश दिए।

पुलिस महानिदेशक यूपी द्वारा दिए गए प्रमुख निर्देश

- अपराध एवं अपराधियों पर जीरो टॉलरेंस की नीति का शत प्रतिशत अनुपालन किया जाय।

- मिशन शक्ति केन्द्रों पर नियुक्त पुलिसकर्मियों को आईजीओटी पोर्टल के माध्यम से शत-प्रतिशत प्रशिक्षित किया जाए।

Advertisment

- महिला अपहरण से संबंधित प्रकरणों में परामर्श (काउंसलिंग) की व्यवस्था कर पीड़ित व संबंधित पक्षों को ऐसे अपराधों के दुष्परिणामों से अवगत कराया जाए, जिससे इस प्रकार की घटनाओं में कमी लाई जा सके।

- साइबर हेल्प डेस्क के कर्मियों द्वारा साइबर अपराध से संबंधित प्रकरणों में त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।

- वित्तीय (धन संबंधी) साइबर अपराधों में खातों को फ्रीज करने की कार्यवाही में शीघ्रता लाई जाए।

Advertisment

- विवेचनाओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु समय-समय पर अर्दली रूम बैठकें आयोजित कर समीक्षा की जाए।

- सभी थानों का निरीक्षण निर्धारित समयावधि में किया जाए एवं थाना अभिलेखों का अद्यावधिककरण सुनिश्चित किया जाए।

- पुलिस कर्मियों से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं का त्वरित निस्तारण कराया जाए।

Advertisment

- पुलिस महानिदेशक ने यह भी निर्देशित किया कि मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत महिला सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण हेतु संचालित समस्त कार्यक्रमों में अधिकतम प्रभावशीलता सुनिश्चित की जाए, ताकि पुलिस और समाज के मध्य विश्वास, सुरक्षा एवं सहयोग की भावना और अधिक सशक्त हो सके।

उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में शीतकालीन वर्दी पहनने का आदेश जारी

UP News:ऋतु परिवर्तन को ध्यान में रखते हुए उत्तर प्रदेश के सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को 27 अक्टूबर से शीतकालीन वर्दी पहनने के लिए आदेश जारी हुआ है।पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण के अनुमोदन के बाद जनरल स्टॉफ अफसर शलभ माथुर ने रविवार को यह आदेश जारी किया है। इसमें कहा गया है कि 27 अक्टूबर से रात में शीतकालीन वर्दी पहनी जाएगी। एक नवंबर से दिन और रात दोनों समय पर पुलिस कर्मियों को शीतकालीन वर्दी पहनना होगा।

 

यह भी पढ़ें: Lucknow News:आगरा एक्सप्रेसवे पर चलती डबल डेकर बस में लगी भीषण आग, 70 यात्री बाल-बाल बचे

यह भी पढ़ें: Crime News: अंतरराज्यीय अफीम तस्करी गिरोह के 6 सदस्य गिरफ्तार, बीस लाख की अफीम बरामद

यह भी पढ़ें: Crime News :हजरतगंज में युवक ने कार के अंदर खुद को गोली मारी, मौके पर मौत

Lucknow news
Advertisment
Advertisment