Advertisment

Crime News: अंतरराज्यीय अफीम तस्करी गिरोह के 6 सदस्य गिरफ्तार, बीस लाख की अफीम बरामद

बरेली में एसटीएफ ने अंतरराज्यीय अफीम तस्करी गिरोह के 6 सदस्यों को 4.131 किलो अवैध अफीम (कीमत करीब 20 लाख) के साथ गिरफ्तार किया। तस्कर झारखंड से अफीम लाकर बरेली, दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा और पंजाब में सप्लाई करते थे।

author-image
Shishir Patel
Bareilly STF

छह अफीम तस्कर को एसटीएफ ने दबोचा।

लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता। उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) को अंतरराज्यीय स्तर पर मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले गिरोह के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। एसटीएफ ने जनपद बरेली के कैंट क्षेत्र से 6 तस्करों को 4.131 किलो अवैध अफीम के साथ गिरफ्तार किया, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 20 लाख रुपये बताई जा रही है।

गिरफ्तार तस्करों के नाम व बरामदगी 

गिरफ्तार तस्कर के नाम तेजराम पुत्र स्व. रामलाल निवासी ग्राम अजोध्या मजरा देवकोला, थाना आंवला, जनपद बरेली (उम्र 30 वर्ष), अंकित सिंह पुत्र धर्मेंद्र सिंह निवासी ग्राम मनौना, थाना आंवला, जनपद बरेली (उम्र 27 वर्ष), शेर सिंह पुत्र चंद्रपाल निवासी ग्राम बिलोरी, थाना आंवला, जनपद बरेली (उम्र 33 वर्ष), चंदन यादव पुत्र ज्ञानी यादव निवासी ग्राम नगवां, थाना इटखोरी, जनपद चतरा, झारखंड (उम्र 21 वर्ष), मंटू कुमार पुत्र स्व. मनोज यादव निवासी न्यूरी कर्मा, थाना चौपारण, जनपद हजारीबाग, झारखंड (उम्र 19 वर्ष), राजकुमार उर्फ देवांश वर्मा पुत्र पप्पू वर्मा निवासी ग्राम करेली, थाना सुभाष नगर, जनपद बरेली (उम्र 22 वर्ष) है। इनके कब्जे से 4.131 किलोग्राम अवैध अफीम (कीमत लगभग 20 लाख) दो कारें,छह मोबाइल फोन और 4,340 नकद बरामद किया है। 

झारखंड से खरीदकर लाते है अफीम 

एसटीएफ ने गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई बीती रात कैंट से बरेली जंक्शन जाने वाले रोड पर विजय द्वार से लगभग 50 मीटर आगे की।अभियान का नेतृत्व उपनिरीक्षक अमित कुमार ने किया, जबकि पर्यवेक्षण एएसपी अब्दुल कादिर (एसटीएफ फील्ड यूनिट, बरेली) के निर्देशन में हुआ।पूछताछ में गिरफ्तार तस्कर चंदन यादव ने बताया कि वह और मंटू कुमार झारखंड के रांची निवासी सुदेश यादव से अफीम लाकर बरेली में विभिन्न स्थानों पर सप्लाई करते हैं। भुगतान ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के जरिए सीधे सुदेश यादव के खाते में भेजा जाता है।

अफीस दिल्ली, हरियाण, पंजाब व बरेली करते है सप्लाई 

वहीं शेर सिंह और तेजराम ने बताया कि वे सुदेश यादव से अफीम खरीदकर दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा, पंजाब और बरेली में सप्लाई करते हैं। उन्होंने बताया कि कैंट क्षेत्र सुनसान और पॉश होने के कारण उनके लिए डिलीवरी का सुरक्षित स्थान रहता है। सभी आरोपियों के खिलाफ थाना कैंट, जनपद बरेली में दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Advertisment


यह भी पढ़े : Crime News :हजरतगंज में युवक ने कार के अंदर खुद को गोली मारी, मौके पर मौत

यह भी पढ़ें: Lucknow Crime: थाने में पुलिस पर हमला, आरोपी छुड़ाने पहुंचे समर्थकों ने मचाया उत्पात, वर्दी फाड़ी, कई पुलिसकर्मी घायल

यह भी पढ़ें: Lucknow Crime: गोमतीनगर पुलिस ने गाड़ी चढ़ाने के प्रयास में एक आरोपी को किया गिरफ्तार

Advertisment

यह भी पढ़ें: Crime Story : दीपावली बाद बढ़ी आत्महत्या और हिंसा की घटनाएं, 36 घंटे में नौ मौतें और एक गोलीबारी में घायल

Lucknow news
Advertisment
Advertisment