Advertisment

UP Police के दो वरिष्ठ अधिकारियों को भावभीनी विदाई, डीजीपी ने सराहनीय सेवाओं को किया नमन

पुलिस मुख्यालय, लखनऊ में डीजीपी राजीव कृष्णा की अध्यक्षता में हुए विदाई समारोह में पुलिस महानिदेशक (अग्निशमन एवं आपात सेवाएं) आदित्य मिश्रा और पुलिस महानिरीक्षक (अभिसूचना) डॉ. विपिन मिश्रा को अधिवर्षता आयु पूर्ण होने पर सम्मानित कर विदाई दी गई।

author-image
Shishir Patel
Photo

सेवानिवृत्त हो वाले पुलिस अधिकारियों का हुआ विदाई समारोह।

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता । डीजीपी राजीव कृष्णा द्वारा आज पुलिस मुख्यालय में आयोजित विदाई समारोह के दौरान अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारी आदित्य मिश्रा पुलिस महानिदेशक, अग्निशमन एवं आपात सेवायें, यूपी लखनऊ एवं डॉ. विपिन कुमार मिश्रा, पुलिस महानिरीक्षक अभिसूचना मुख्यालय यूपी लखनऊ को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया तथा सेवाकाल के दौरान उल्लेखनीय योगदान की सराहना करते हुए उनके एवं उनके परिवार के सुख, समृद्धि एवं उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गयी।

Advertisment

दोनों अधिकारियों ने अपने सेवाकाल के अनुभव को किया साझा 

कार्यक्रम के दौरान सेवानिवृत्त पुलिस महानिदेशक व चेयरमैन यूपीएसएसएससी एसएन साबत, पुलिस महानिदेशक  रेणुका मिश्रा, पुलिस महानिदेशक होमगार्ड  बीकेमौर्य, पुलिस महानिदेशक प्रशिक्षण  तिलोत्तमा वर्मा, पुलिस महानिदेशक ईओडब्लू  नीरा रावत, अपर पुलिस महानिदेशक रेलवे  प्रकाश डी  द्वारा अपने संबोधन में आदित्य मिश्रा  एवं डॉ. विपिन मिश्रा  के सेवाकाल से सम्बन्धित संस्मरणो को साझा किया गया। आदित्य मिश्रा  द्वारा अपने सम्बोधन में पुलिस परिवार, यूपी पुलिस के अपने बैचमेट एवं कनिष्ठो का आभार व्यक्त किया गया। डॉ. विपिन कुमार मिश्रा द्वारा अपने सम्बोधन में पुलिस परिवार का आभार व्यक्त करते हुये सेवाकाल के दौरान के अपने अनुभवों को साझा किया गया।

बिहार के पटना निवासी है आदित्य मिश्रा 

Advertisment

आदित्य मिश्रा का जन्म 30 जून 1965 को पटना (बिहार) में हुआ था। वर्ष 1989 में भारतीय पुलिस सेवा में चयनित हुये। प्रशिक्षणोपरान्त सहायक पुलिस अधीक्षक कानपुर नगर, पुलिस अधीक्षक(नगर) आगरा, पुलिस अधीक्षक, जनपद ऊधम सिंह नगर, हरिद्वार,वरिष्ठ  पुलिस  अधीक्षक  झांसी,  पुलिस  अधीक्षक,  यूपी  पुलिस मुख्यालय इलाहाबाद, सीबीसीआईडी मुख्यालय लखनऊ, उप प्रधानाचार्य पीटीसी मुरादाबाद, सेनानायक, 42वीं वाहिनी पीएसी इलाहाबाद, चतुर्थ वाहिनी पीएसी इलाहाबाद एवं 20वीं वाहिनी पीएसी आजमगढ़ के पद पर नियुक्त रहे। वर्ष 1999 में केन्द्रीय प्रतिनियुक्ति पर प्रस्थान कर गये। वर्ष 2007 में केन्द्रीय प्रतिनियुक्ति से वापस आने के फलस्वरूप पुलिस अधीक्षक, मुख्यालय पुलिस महानिदेशक, यूपी लखनऊ के पद पर नियुक्त रहे। वर्ष 2007 में पुलिस उपमहानिरीक्षक के पद पर प्रोन्नत होने के उपरान्त पुलिस उपमहानिरीक्षक, अभिसूचना लखनऊ, एसआईटी लखनऊ, तकनीकी सेवायें लखनऊ, पुलिस उपमहानिरीक्षक, मेरठ परिक्षेत्र, झांसी परिक्षेत्र, पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद गोरखपुर, बरेली एवं आगरा के पद पर नियुक्त रहे। वर्ष 2010 में पुलिस महानिरीक्षक के पद पर प्रोन्नत होने के उपरान्त पुलिस महानिरीक्षक(लोक शिकायत) डीजीपी मुख्यालय लखनऊ, पुलिस महानिरीक्षक(सीआई) अभिसूचना मुख्यालय लखनऊ के पद पर नियुक्त रहते हुये पुन: केन्द्रीय प्रतिनियुक्ति पर प्रस्थान कर गये। 

 प्रशंसा चिन्ह(सिल्वर) से सम्मानित हो चुके है आदित्य मिश्रा 

वर्ष 2016 में केन्द्रीय प्रतिनियुक्ति से वापस आने के फलस्वरूप अपर पुलिस महानिदेशक, आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन लखनऊ, अपर पुलिस महानिदेशक(कानून एवं व्यवस्था), यूपी लखनऊ, अपर पुलिस महानिदेशक(कार्मिक), यूपी लखनऊ, अपर पुलिस महानिदेशक, आईटेक्स यूपी-100 लखनऊ एवं अपर पुलिस महानिदेशक सीबीसीआईडी लखनऊ के पद पर नियुक्त रहे तथा यहीं से पुन: केन्द्रीय प्रतिनियुक्ति पर प्रस्थान कर गये। वर्ष 2025 में केन्द्रीय प्रतिनियुक्ति से वापस आने के फलस्वरूप पुलिस महानिदेशक, अग्निशमन एवं आपात सेवायें, यूपी  के पद पर नियुक्त हुये, जहां से आज अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त हो रहे हैं। आदित्य मिश्रा  निष्ठावान, कर्मठ एवं सौम्य स्वभाव के सुयोग्य अधिकारी रहे हैं, जिनका 34 वर्षों से अधिक का सेवाकाल अत्यन्त सराहनीय रहा है। स्वतन्त्रता दिवस 2008 के अवसर पर दीर्घ एवं सराहनीय सेवाओं के लिये पुलिस पदक, स्वतन्त्रता दिवस 2014 के अवसर पर विशिष्ट सेवाओं के लिये राष्ट्रपति का पुलिस पदक एवं स्वतंत्रता दिवस 2018 के अवसर पर पुलिस महानिदेशक, यूपी का प्रशंसा चिन्ह(सिल्वर) से सम्मानित किया गया है।

Advertisment

कुशीनगर के रहने वाले है डा.विपिन कुमार मिश्रा 

डॉ. विपिन कुमार मिश्रा का जन्म 1 जुलाई 1965 को जनपद कुशीनगर में हुआ था। वर्ष 1990  से जून 2000 तक जिला कमाण्डेन्ट एवं मण्डलीय कमाण्डेन्ट, होमगार्ड्स के पद पर नियुक्त रहे। जुलाई 2000 में प्रान्तीय पुलिस सेवा में आये। प्रशिक्षणोपरान्त पुलिस उपाधीक्षक, जनपद लखनऊ, मथुरा, कानपुर देहात, आगरा, एटा, कानपुर नगर एवं पुलिस उपाधीक्षक विशेष जांच लखनऊ के पद पर नियुक्त रहे। वर्ष 2009 में अपर पुलिस अधीक्षक के पद पर प्रोन्नत होने के उपरान्त अपर पुलिस अधीक्षक, जनपद कानपुर नगर, चित्रकूट, फिरोजाबाद, महाराजगंज, ललितपुर एवं अपर पुलिस अधीक्षक(अपराध) लखनऊ के पद पर नियुक्त रहे। वर्ष 2014 में भारतीय पुलिस सेवा में प्रोन्नत होने के उपरान्त सेनानायक, 28वीं वाहिनी पीएसी इटावा, 34वीं वाहिनी पीएसी वाराणसी, पुलिस अधीक्षक, जनपद हरदोई, अम्बेडकरनगर, मिजार्पुर, जौनपुर, बहराइच, सुलतानपुर, पुलिस अधीक्षक, यूपी विशेष परिक्षेत्र सुरक्षा वाहिनी लखनऊ एवं पुलिस अधीक्षक, क्षेत्रीय अभिसूचना वाराणसी के पद पर नियुक्त रहे। 

डा. विपिन का 35 वर्षो का सेवाकाल सराहनीय रहा 

Advertisment

वर्ष 2022 में पुलिस उपमहानिरीक्षक के पद पर प्रोन्नत होने के उपरान्त पुलिस उपमहानिरीक्षक, चित्रकूट धाम परिक्षेत्र बांदा, पुलिस उपमहानिरीक्षक पीएसी अनुभाग वाराणसी एवं अपर पुलिस आयुक्त कानपुर नगर के पद पर नियुक्त रहे। वर्ष 2025 में पुलिस महानिरीक्षक के पद पर प्रोन्नत होने के उपरान्त पुलिस महानिरीक्षक अभिसूचना लखनऊ के पद नियुक्त हुये, जहाँ से आज अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त हो रहे हैं। डॉ. विपिन कुमार मिश्रा  निष्ठावान, लगनशील एवं मृदुभाषी अधिकारी रहे हैं, जिनका 35 वर्षों से अधिक का सेवाकाल अत्यन्त सराहनीय रहा है। स्वतन्त्रता दिवस 2018 के अवसर पर पुलिस महानिदेशक, उ0प्र0 का प्रशंसा चिन्ह(सिल्वर), स्वतन्त्रता दिवस 2020 के अवसर पर पुलिस महानिदेशक, यूपी का प्रशंसा चिन्ह(गोल्ड) एवं स्वतन्त्रता दिवस 2020 के अवसर पर दीर्घ एवं सराहनीय सेवाओं के लिये पुलिस पदक से सम्मानित किया गया है।

कार्यक्रम में दौरान यह भी रहे मौजूद 

इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक पॉवर कॉरपोरेशन, पुलिस महानिदेशक सिविल डिफेन्स, पुलिस महानिदेशक टेलीकॉम, अपर पुलिस महानिदेशक कानून-व्यवस्था, अपर पुलिस महानिदेशक पीएचक्यू, अपर पुलिस महानिदेशक साइबर क्राइम, अपर पुलिस महानिदेशक लॉजिस्टिक, अपर पुलिस महानिदेशक मानवाधिकार, अपर पुलिस महानिदेशक विशेष जांच, अपर पुलिस महानिदेशक/पुलिस महानिदेशक के जीएसओ, अपर पुलिस महानिदेशक तकनीकी सेवायें, अपर पुलिस महानिदेशक अपराध, अपर पुलिस महानिदेशक यातायात, अपर पुलिस महानिदेशक महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन यूपी, अपर पुलिस महानिदेशक प्रशासन, अपर पुलिस महानिदेशक एटीएस सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें:लखनऊ नगर निगम : गृहकर भुगतान में मिल रही छूट खत्म, अब केवल इन्हें मिलेगा लाभ

यह भी पढ़ें: UP News : तीन महीने से नहीं मिला वेतन, कर्ज में डूबे ESIC कर्मचारी

यह भी पढ़ें: UP News: राजा भैया का ऐलान, पंचायत चुनाव में उतारेंगे उम्‍मीदवार

up police Lucknow
Advertisment
Advertisment