/young-bharat-news/media/media_files/2025/06/30/raja-bhaiya-2025-06-30-17-58-38.jpeg)
रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया। Photograph: (सोशल मीडिया)
लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता। यूपी के पंचायत चुनावों को लेकर सभी दल जोर-आजमाइश में जुटे हैं। जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया ने भी घोषणा कर दी है कि उनकी पार्टी आगामी पंचायत चुनाव में अपने उम्मीदवार उतारेगी। उन्होंने यह बात पार्टी की वार्षिक बैठक को संबोधित करते हुए कही। बैठक में राजा भैया को सर्वसम्मति से एक बार फिर पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया।
चुनाव से पहले बूथ कमेटियां बनाएं
लखनऊ के गोमती नगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित पार्टी की वार्षिक बैठक में राजा भैया ने कहा कि आने वाले पंचायत चुनाव में उनकी पार्टी भी अपने उम्मीदवार उतारेगी। उन्होंने बैठक में आए पदाधिकारियों से कहा कि चुनावी रण में उतरने से पहले हमें अपने संगठन को जिलास्तर पर मजबूती देनी होगी। उन्होंने पदाधिकारियों से बूथ कमेटियां बनाने की बात भी कही।
जनता के लिए संघर्ष करना होगा
राजा भैया ने कहा कि देश आतंकवाद और भ्रष्टाचार जैसे कई गंभीर संकट का सामना कर रहा है। हमारे लिए देशहित सर्वोपरि है। कार्यकर्ताओं को आगे आकर अपनी आवाज बुलंद करनी होगी। जनता के बीच जाना होगा और उनकी मुश्किलों के लिए संघर्ष करना होगा। राजा भैया ने सोशल मीडिया का इस्तेमाल कर देशहित में पार्टी की बात रखने की भी बात कही।
यह भी पढ़ें : Crime News: रायबरेली के युवक की हत्या करने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार, मकान मालिक ही निकला कातिल
यह भी पढ़ें : UP News: अखिलेश यादव बोले, भाजपा सरकार में विकास का मतलब है 'कॉरीडोर करेप्शन'
यह भी पढ़ें : बारिश बनी आफत: शहर में जगह-जगह लगा भीषण जाम, ट्रैफिक व्यवस्था चरमराई
latest lucknow news in hindi | lucknow news today | lucknow news update