/young-bharat-news/media/media_files/2025/07/21/eow-2025-07-21-19-06-51.jpg)
फरार अभियुक्त संजय कुमार गिरफ्तार।
लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता ।ईओडब्ल्यू लखनऊ ने 65 लाख रुपये के विद्युत विभाग घोटाले में वांछित अभियुक्त संजय कुमार को बदायूं से गिरफ्तार किया। यह घोटाला वर्ष 2009 से 2017 के बीच पंजाब नेशनल बैंक बिसौली शाखा के अधिकारियों और कर्मचारियों की मिलीभगत से किया गया था। उपभोक्ताओं की जमा राशि को सफाईकर्मी के खातों में ट्रांसफर कर गबन किया गया था। मामले में कुल 14 लोगों को दोषी पाया गया है।
यह पूरा मामला पीएनबी बैंक की बिसौली शाखा से है जुड़ा
आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन उत्तर प्रदेश लखनऊ ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए विद्युत विभाग से जुड़े 65 लाख रुपये के वित्तीय घोटाले में वांछित अभियुक्त संजय कुमार पुत्र स्व. भोलेनाथ को गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी 21 जुलाई को जनपद बदायूं में कचहरी गेट के सामने से की गई। यह मामला वर्ष 2009 से 2017 के बीच पंजाब नेशनल बैंक की बिसौली शाखा से जुड़ा है, जहां बैंक अधिकारियों और कर्मचारियों ने आपसी सांठगांठ से विद्युत उपभोक्ताओं द्वारा चेक व वाउचर से जमा की गई रकम को षड्यंत्रपूर्वक बैंक के सफाईकर्मी व उसके परिवारजनों के खातों में ट्रांसफर कर गबन किया।
इस पूरे मामले में 14 अभियुक्तों को दोषी पाया गया
घटना की प्राथमिकी थाना बिसौली, जनपद बदायूं में वर्ष 2020 में दर्ज हुई थी, जिसे शासन के आदेश पर ईओडब्ल्यू को जांच के लिए सौंपा गया। जांच में 14 अभियुक्तों को दोषी पाया गया। संजय कुमार गिरफ्तारी से बचता फिर रहा था और काफी समय से फरार चल रहा था। लंबे प्रयासों के बाद ईओडब्ल्यू टीम ने उसे दबोचने में सफलता पाई।
यह भी पढ़ें: सांसद प्रिया सरोज ने खेत में महिलाओं संग की धान रोपाई, वीडियो वायरल