Advertisment

Crime News: रॉक फॉस्फेट अनुदान घोटाले में फरार आरोपी राजकुमार मित्तल को ईओडब्ल्यू ने ग्रेटर नोएडा से दबोचा

ईओडब्ल्यू उत्तर प्रदेश ने रॉक फॉस्फेट आपूर्ति में फर्जीवाड़ा कर ₹71.85 लाख का सरकारी अनुदान हड़पने वाले फरार आरोपी राजकुमार मित्तल को ग्रेटर नोएडा से गिरफ्तार किया। यह घोटाला अवध फर्टिलाइजर लिमिटेड, बहराइच से जुड़ा है।

author-image
Shishir Patel
EOW Arrest

आरोपी राजकुमार मित्तल को ग्रेटर नोएडा से गिरफ्तार

लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता। आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (E.O.W.) उत्तर प्रदेश की टीम ने रॉक फॉस्फेट आपूर्ति में फर्जीवाड़ा कर भारत सरकार से 71,85,600 का अनुदान हड़पने वाले फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त राजकुमार मित्तल पुत्र गोविंद राम मित्तल निवासी नेहरू नगर, गाजियाबाद को मंगलवार को ईओडब्ल्यू की टीम ने ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सोसायटी ईको विलेज-1, थाना क्षेत्र विसरख से पकड़ा।

यह पूरा मामला मेसर्स अवध फर्टिलाजर लिमिटेड से जुड़ा 

यह मामला मेसर्स अवध फर्टिलाइजर लिमिटेड, मिहिरपुरवा (बहराइच) से जुड़ा है। कंपनी ने रॉक फॉस्फेट की खरीद और सिंगल सुपर फॉस्फेट की बिक्री के कूटरचित दस्तावेज तैयार कर धोखाधड़ी की और सरकारी अनुदान हड़प लिया। इस संबंध में वर्ष 2006 में थाना मोतीपुर, बहराइच में मुकदमा दर्ज हुआ था, जिसकी जांच बाद में ईओडब्ल्यू को सौंपी गई।

इसमें कुल 13 अभियुक्तों को पाया गया था दोषी

जांच में कंपनी के निदेशक सहित कुल 13 अभियुक्तों को दोषी पाया गया था। इनमें से दो को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। राजकुमार मित्तल लंबे समय से फरार चल रहा था और गिरफ्तारी से बचने के लिए छिपा हुआ था। अंततः ईओडब्ल्यू की टीम ने उसे दबोच लिया।

यह भी पढ़ें: यूपी में चार सीनियर आईपीएस अधिकारियों का तबादला, रघुवीर लाल बने कानपुर पुलिस आयुक्त

Advertisment

यह भी पढ़ें: UP Politics : अखिलेश यादव ने बताया PDA का नया मतलब, आप भी जान लीजिए

यह भी पढ़ें: UP News : मंत्री अनिल राजभर के स्‍वागत को लेकर भाजपा के दो गुटों में जमकर जूतम-पैजार

noida news | Greater Noida

Greater Noida News noida news Lucknow
Advertisment
Advertisment