Advertisment

UP Politics : अखिलेश यादव ने बताया PDA का नया मतलब, आप भी जान लीजिए

सपा मुखिया अखिलेश ने कहा कि PDA समाज का अपमान करने वाले अपने अहंकार के मारे होते हैं। इनकी प्रभुत्‍ववादी सोच नफरत को जन्‍म देती है, जो देश के सर्वोच्‍च पद पर बैठे व्‍यक्ति के लिए जितनी होती है, उतनी ही समाज के सबसे कमजोर व्‍यक्ति के लिए भी होती है।

author-image
Vivek Srivastav
03 a1

सपा मुखिया अखिलेश यादव का फाइल फोटो। Photograph: (सोशल मीडिया)

लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता। समाजवादी पार्टी के मुखिया व पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने एक बार फ‍िर PDA के बहाने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्‍होंने कहा कि PDA समाज का अपमान करने वाले अपने अहंकार के मारे होते हैं। सपा मुखिया ने कहा कि इनकी प्रभुत्‍ववादी सोच नफरत को जन्‍म देती है, जो देश के सर्वोच्‍च पद पर बैठे व्‍यक्ति के लिए जितनी होती है, उतनी ही समाज के सबसे कमजोर व्‍यक्ति के लिए भी होती है। हालांकि इस बार अखिलेश यादव ने PDA का मतलब बताया पीड़ित, दुखी, अपमानित। इससे पहले PDA का मतलब पिछड़ा, दलित, अल्‍पसंख्‍यक था। 

PDA समाज अब और नहीं सहेगा

सपा मुखिया ने कहा कि PDA समाज की उदारता और भलमनसाहत 5,000 साल से ऐसे लोगों को माफ करती आ रही है, लेकिन इस हद तक अपमान के बाद PDA समाज अब और नहीं सहेगा। उन्‍होंने कहा कि भाजपा और उसके संगी-साथी अपनी सत्ता के अंतिम दौर में हैं, क्योंकि उनकी भ्रष्ट चुनावी साजिश का भंडाफोड़ हो चुका है, वो अब कभी नहीं जीतेंगे। इसीलिए हताश होकर वो ऐसे कुकृत्य कर रहे हैं। अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपाई इस बार जाएंगे तो फिर कभी नहीं आएंगे, क्योंकि जब आबादी का 90% हिस्सा अपने हक के लिए जाग गया है, तो 10% का गुरूर और सिंहासन अब और नहीं टिकेगा।
सपा मुखिया ने कहा कि देश के सामाजिक-राजनीतिक इतिहास में ये दौर 'अपमान बनाम सम्मान' के संघर्ष का है। PDA अपने स्वाभिमान और स्वमान का ये अंतिम संघर्ष निर्णायक रूप से जीतकर रहेगा।

यह भी पढ़ें : Saharanpur: आतंक का पर्याय बना एक लाख का इनामी बदमाश इमरान पुलिस मुठभेड़ में ढेर

यह भी पढ़ें : Firozabad: मुठभेड़ में ढेर हुआ दो करोड़ की लूट का मास्टरमाइंड, चर्चित पुलिस अफसर एसपी देहात अनुज चौधरी की जैकेट पर लगी गोली

Advertisment

यह भी पढ़ें : Indian Railways : रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी, 29 नवंबर तक चलेगी आगरा कैंट जोगबनी पूजा स्पेशल

Akhilesh Yada PDA | Akhilesh Yadav | akhileshyadav | Akhilesh vs EC | samajwadi party | bjp | bjp update | latest up news | up news | UP news 2025 | up news hindi | up news in hindi 

samajwadi party Akhilesh Yadav bjp up news latest up news Akhilesh Yada PDA bjp update up news in hindi akhileshyadav up news hindi UP news 2025 Akhilesh vs EC
Advertisment
Advertisment